राशिफल

Rashifal 16 September: शुक्रवार को इन 5 राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता, प्रेम जीवन अच्छा रहेगा

हम आपको शुक्रवार 16 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 September 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। कुछ फैसले आपको सावधानी से लेने पड़ेंगे, लेकिन परिवार के लोग परेशानी की स्थितियां पैदा कर सकते हैं। जरूरी काम निपट जाएंगे‌‌। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। गलत लोगों के संपर्क में आने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, साथ ही यात्रा सफल भी रहेगी। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं‌‌। एलर्जी या जोड़ों का दर्द भी हो सकता है‌‌। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होगा और मन की अशांति दूर करेंगे। आज के दिन निवेश करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको क्रोध को वश में रखना अत्यंत आवश्यक है। आपके सभी लंबित और अटके हुए असाइनमेंट मिल जाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभफलदायक है। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना को करना पड़ सकता है। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको ऐसा काम करने से बचना चाहिए जिसमें पैसों का रिस्क हो। कामकाज में मन कम लगेगा। अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। जमीन खरीदने का मन बनाएंगे। आज यात्रा के योग हैं। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। विपरीत लिंग के लोगों से आज संभलकर व्यवहार करें और इनसे विवाद करने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी खुशियों में इजाफा होगा। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं। आज खुशखबरी मिलने का दिन है। व्यस्त रहें मस्त रहें। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से संबंधित लोग सफल रहेंगे। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाक़ी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है। सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं। व्यापार में आप अधिक मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तले, भुने, मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। मन में उठने वाली दुविधाओ से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा अवश्य मिलेगा

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पुराने मामले सुलझाने के लिए समय सही कहा जा सकता है। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें। वीकनेस महसूस हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह दिन संघर्ष से भरा रहेगा। किसी विशेष कार्य के पीछे आप पूरे दिन परेशान रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कुछ कम होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

आपने Rashifal 16 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button