दिलचस्प

पेट्रोल पंप पर उड़ी पापा की परी, स्कूटी को शख्स के पीछे ही घुसा दिया, देखें Video

स्कूटी चलाना लड़कियों को बड़ा पसंद होता है। हालांकि यह एक जिम्मेदारी का काम भी होता है। लेकिन कुछ लड़कियां ये जिम्मेदारी ठीक से नहीं उठा पाती हैं। वह स्कूटी चलाते समय अक्सर गलत समय पर ब्रेक या एक्सीलरेटर दबा देती हैं। वहीं ट्रैफिक रूल्स का पालन करने में भी इन्हें दिक्कत होती है। सोशल मीडिया पर फनी स्कूटी गर्ल्स सर्च करो तो ढेरों मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं।

स्कूटी गर्ल्स के इन मजेदार वीडियो को देखकर कई लोग उन्हें ‘पापा की परी’ कहकर ट्रोल भी करते हैं। वहीं कुछ ये सवाल भी उठाते हैं कि ऐसी पापा की परियों को आखिर लाइसेंस कैसे मिल जाता है। इस बीच आज हम आपको ऐसी ही एक फनी स्कूटी गर्ल से मिलाने जा रहे हैं। ये लड़की तो स्कूटी के ऊपर सवार भी नहीं थी। लेकिन फिर भी इसने बवाल मचा दिया।

पेट्रोल पंप पर स्कूटी लेकर उड़ी पापा की परी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक स्कूटी गर्ल का मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कैप्चर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा रही होती है। उसके पीछे एक आदमी और लड़की स्कूटी लेकर खड़े हैं। अब आदमी उस लड़की के हाथ में स्कूटी थमाकर उसे पेट्रोल भरवाने आगे भेज देता है।

लड़की जैसे ही स्कूटी आगे बढ़ाती है वह गलती से एक्सीलरेटर खींच देती है। इससे स्कूटी लड़की से बेकाबू होकर पेट्रोल भरने वाले शख्स के पीछे घुस जाती है। वह स्कूटी के पावर से पेट्रोल भरने वाली मशीन में घुस जाता है। यह सब देख पहले से पेट्रोल भरवा रही महिला भी घबरा जाती है और गिर जाती है। फिर पेट्रोल भरने वाला शख्स महिला की मदद को आगे आता है।

लोगों ने लिए बहुत मजे

अब यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख लड़की के मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘ऐसी नासमझ लड़कियों को गाड़ी का लाइसेंस कैसे मिल जाता है?’ फिर दूसरे ने कहा ‘गलती उस आदमी की है जिसने स्कूटी को ऑन कर लड़की को दे दिया।’ वहीं एक कमेंट आता है ‘मैं तो हमेशा ऐसी पापा की परियों से दूर ही रहता हूं।’

यहां देखें वीडियो

यहां देखें कुछ और फनी स्कूटी गर्ल्स

वैसे इसके पहले भी सोशल मीडिया पर और कई स्कूटी गर्ल्स यानि पापा की परियां हवा में उड़ चुकी हैं।

 

Back to top button