Bollywood

समधी बनने वाले थे अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी, बच्चों ने दिया धोखा इस कारण बात नहीं बनी

‘चलिए इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल देते हैं।’ आप लोगों ने बड़े बुजुर्गों को ऐसी बातें करते हुए कई बार सुना होगा। कई लोग अपने खास दोस्त के घर रिश्ता करना पसंद करते हैं। उन्हें पता होता है कि इस जाने पहचाने घर में उनकी बेटी को कोई दिक्कत नहीं आएगी। बॉलीवुड में भी कई ऐसे दिग्गज कलाकार थे जो अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे। लेकिन उनके बच्चों ने बीच में अड़ंगा लगा दिया और वे समधी बनते बनते रह गए।

राजेंद्र कुमार – राज कपूर

राजेंद्र कुमार और राज कपूर ये दोनों ही 60 और 70 के दशक में बॉलीवुड में बड़ा नाम थे। ऐसे में दोनों हीरो अपने बच्चों की शादी एक दूसरे से कर समधी बनने का सपना देख रहे थे। राजेंद्र कुमार ने बेटे कुमार गौरव का रिश्ता राज कपूर के घर उनकी बेटी रीमा कपूर के लिए भेजा था। हालांकि कुमार गौरव का दिल तो उस समय विजेता पंडित पर आया था। ऐसे में उन्होंने शादी से मना कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने नम्रता दत्त से शादी रचाई। वहीं रीमा कपूर मनोज जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

सुरेश ओबरॉय – हेमा मालिनी

हेमा मालिनी अपने दोस्त और एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय को अपना दामाद बनाना चाहती थी। वह विवेक की शादी अपनी बड़ी बेटी ईशा से करना चाहती थी। हालांकि ईशा तब भरत तख्तानी को दिल दे बैठी थी। ऐसे में ईशा ने भरत से शादी कर ली। फिर सुरेश ने भी अपने बेटे विवेक की शादी प्रियंका अल्वा से कर दी। यह एक अरेंज मैरिज थी।

अमिताभ बच्चन – हेमा मालिनी

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को खूब भाति है। ये दोनों भी समधी बनने का सपना देख रहे थे। हेमा चाहती थी कि उनकी बेटी ईशा की शादी अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन से हो जाए। लेकिन ईशा और अभिषेक दोनों ही एक दूसरे को पति पत्नी की नजरों से नहीं देखते थे। इसलिए दोनों ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी रचाई।

अमिताभ बच्चन – रणधीर कपूर

अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। ये भी अपनी दोस्ती रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे। इसलिए दोनों ने अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी कर दी थी। लेकिन शादी के पहले ही ये सगाई टूट गई। इसकी वजह करिश्मा की मां बबीता बताई जाती है। तब करिश्मा का करियर पीक पर था जबकि अभिषेक ने शुरुआत ही की थी। इसलिए उन्हें डर था कि अभिषेक से शादी के बाद करिश्मा का करियर बर्बाद हो जाएगा।

विनोद खन्ना – रणधीर कपूर

विनोद खन्ना भी अपने बेटे अक्षय खन्ना का विवाह रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा से करना चाहते थे। लेकिन फिर से करिश्मा की माँ ने ये शादी नहीं होने दी। उनका फिर से यही लॉजिक था कि अक्षय की तुलना में करिश्मा का करियर ज्यादा अच्छा चल रहा है। हालांकि जब करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की तो कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया। उधर अक्षय खन्ना भी आज तक कुँवारे हैं।

Back to top button