Trending

मासिक राशिफल अगस्त: इस महीने जाग जायेगा 6 राशियों का सोया हुआ भाग्य, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की अगस्त का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अगस्त महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal August 2022

Aries

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आप किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई आर्थिक सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। ऑफिस या फिल्ड में भाग-दौड़ ज्यादा हो सकती है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। बिजनेस संघर्षमय है लेकिन नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है।

प्यार के विषय में : विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार और नौकरी दोनों से संबंधित अवसर आपको प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस माह पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। सृजनात्मक कार्याें में आगे रहेंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।

प्यार के विषय में : साथी के साथ प्रेम संबंध में निजी पलों का आनंद लेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी या किसी भी काम में बदलाव के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Gemini

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आप किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। मांगलिक या राजनैतिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। पिता और बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें, साथ ही उनका सहयोग मिलेगा। आपका कोई मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय की समझदारी से आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर व मधुमेह संबंधी दिक्कत है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

Cancer

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि की महिला तथा छात्रवर्ग को अवसरों की अनुकूलता हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल भी हो सकते हैं। इसका आपको लाभ होगा। आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना अच्छा है। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : गले की खराश तकलीफ दायक साबित होगी।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने विरोधियों पर नियंत्रण बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपकी संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। उनकी उपलब्धि पर आपको काफी गर्व महसूस होगा। अगर विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे तो भी शीघ्र नियंत्रण हो जाएगा। आपको थोड़ा अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है। ऐसा न करने से आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। कुछ नया सीखने की आप कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में तालमेल नहीं बन पाएगा।

करियर के विषय में : जो लोग रोजगार के क्षेत्र में तलाश कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलने की उम्मीद है।

हेल्थ के विषय में : अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग व व्यायाम करना न भूलें।

Virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले भावुक होकर कोई फैसला न लें। कोई नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। सम्पर्क में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। इस माह आपको वह काम करने को मिल सकता है जिसको आप काफी समय से करने के इच्छुक थे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। किसी नजदीकी संबंध के कारण आप खुश हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : निजी रिश्तों में मधुरता और प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : अगर आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से नसों में खिंचाव व पीठ के दर्द को लेकर सचेत रहें।

Libra

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस माह पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहने के आसार है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आमदनी बढ़ सकती है। जो लोग मार्केटिंग या फील्ड वर्क में रहते हैं उनको टार्गेट पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है।

हेल्थ के विषय में : शरीर में बढ़ते हुए वजन से समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Scorpio

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले सफलता प्राप्ति के लिए छात्र एकाग्रता बनाए रखें अन्यथा कोई अड़चन आपको परेशान कर सकती है। उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी और व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए आपका ध्यान नई योजनाओं पर लगेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अधूरे कार्यों की वजह से आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के मध्य वैचारिक मतभेद होने की आशंका है।

प्यार के विषय में : पार्टनर की वजह से आनंद और स्थिरता महसूस होगी।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

Sagittarius

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आप वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। सोचे हुए काम नहीं होने से दुख होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। लंबी दूरी की यात्रा पर या किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। विदेश जाने के लिए अवसर निर्मित होंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपको आपकी इच्छा के विरुद्ध कुछ बातें करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

करियर के विषय में : जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ में अस्थमा के रोगियों को अलर्ट रहना होगा। यदि दवाई आदि का सेवन करते हैं तो उसे रखना न भूलें।

Capricorn

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले व्यावसाय को बढाने के बारे में विचार कर सकते हैं ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आवेश और गलत आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। सरकारी कामकाज को लेकर समय अच्छा है, यदि कार्य पेंडिंग है तो इसे पूरा करें। ईर्ष्या करने वाले लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, अचानक से राई का पहाड़ बनाने से बचना चाहिए।

करियर के विषय में : पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे और नौकरी के लिए प्रयास जारी रहेगा।

हेल्थ के विषय में : त्वचा से संबंधित तकलीफ शुरू हो सकती है।

Aquarius

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। किसी भी बात पर तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता रखनी होगी, क्योंकि भाग्य का पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाएगा, लेकिन आपकी मेहनत जाया नहीं जाएगी। यात्रा सुखद और उद्देश्यपूर्ण होगी। रोमांस के लिए यादगार क्षण गुजार पाएंगे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। व्यापारियों को अति महत्वाकांक्षा से बचना चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में दोस्त की मदद से विश्वसनीयता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : करियर में आ रहे बदलाव तकलीफ दायक साबित हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सरदर्द और माइग्रेन से परेशान रहेंगे।

Pisces

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। दूसरों के कहने पर आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें अन्यथा आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए महीना अच्छा रहने वाला है। निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं लेकिन पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में तनाव और अलगाव की संभावना है।

करियर के विषय में : कारोबार में अच्छा लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी।

हेल्थ के विषय में : शरीर में बढ़ती खून की कमी के कारण सेहत से संबंधित नई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

आपने मासिक राशिफल अगस्त 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अगस्त 2022’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 Winsortoto toto togel neototo ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor 988slot kari4d mekar99 sulebet mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo slot mahjong toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 japan168 benteng 786 piton 786 4d slot dana xyz388 situs toto toto slot vipslot55 slot dana pascol4d sulebet emas 55 slot gacor slot gacor asupantoto slot88 slot88 slot gacor pentastogel elegantoto gamtoto toto togel slot thailand toto togel demo slot situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel