राशिफल

Rashifal 1 August: आज इन 6 राशियों के भोले बाबा की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, पढ़ें

हम आपको सोमवार 1 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके भौतिक व ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का अनुकूल फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। कई माध्यमों से अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। खर्चे कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। धन लाभ होने के पूरे चांस हैं। आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। बिजनेस में उचित व्यवस्था रखें। कर्मचारियों की किसी हरकत से नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए मौके या ऑफर्स मिलने के योग हैं। अनजान लोगों में बहुत ज्यादा भरोसा आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। ऑफिस के काम से कहीं बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। करियर में तरक्की के योग हैं। पढ़ाई में किसी परिवार के सदस्य की मदद करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कुछ समय मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे व्यवसाय संबंधी नई-नई बातों की जानकारी हासिल होगी। विशाल मार्गदर्शन आप लोगों को हासिल होने वाला है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज के काम में सावधानी बरतिएगा। स्वास्थ की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर अपनों से विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ बड़े काम खत्म हुआ करते हुए देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं होगी। परंतु समान विचारधारा के लोगों से मेल मुलाकात होने से कुछ नए तथ्यों की जानकारी अवश्य मिलेगी। लगातार मेहनत करने से बहुत सारी चीज़ों को संभाला जा सकता है जिसमें आपकी ओर से लोगों के प्रति बनती हुई अच्छाई भी शामिल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो आज न खरीदें। आज वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ नहीं है। जिद और जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने में पड़ सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गौ माता को गुड़ खिलाएं। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह समय नए रिश्ते में जुड़ने के लिए अच्छा नही है। ऊर्जावान व बौद्धिक विचारधारा से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज आज आपको वापस मिलेंगे। आज आप किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका कारोबार अच्छा हो सकता है। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपको आलस्य से से बचने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। सोशल मिडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे।आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको लव लाइफ में अच्छी सफलता मिल सकती हैं। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव आयेंगे। स्वास्थ्य के संबंध में आप आंखों की शिकायत से पीड़ित हो सकते हैं। लोगों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। खान-पान में लापरवाही से बचें, कारोबार के मामले में दिन सुखद रहेगा, लाभ में वृद्धि का योग है। जल्दबाजी से बचें, नुकसान हो सकता है। परिवार की जरूरतों पर आज धन खर्च का योग है। कोर्ट-कचहरी के मामले निपट जाएंगे। सफलता भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। अगर आप शिक्षण संबंधित कोई प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन इस मामले में बहुत शुभ है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा। पड़ोसियों और सगे-संबंधियों से विवाद की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्य में विलंब होगा। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा। आज अपने परिजन व पड़ोसियों से किसी भी प्रकार की बहस करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको दूसरों के साथ आपका व्यवहार भाग्यशाली बना सकता है। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। भौतिक सुख मिलेगा। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। बिजनेस को ऊंची उड़ान के लिए सर्जनशील होना आवश्यक है। आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा।

आपने Rashifal 1 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button