बॉलीवुड

कैमरामैन की इस बात को सुनते ही भड़क गईं नीतू कपूर, बोलीं- तू मेरी बहू के पीछे क्यों पड़ा है?

हिन्दी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों काफी लाइम लाइट में चल रही हैं। उनको पैपराजी खूब फॉलो कर रहे हैं। वो जहां भी जाती हैं, कैमरामैन उनके पीछे-पीछे चलने लगते हैं। इसकी वजह हाल ही में उनके बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी है। हर कोई उनसे सवाल पूछता ही नजर आता है।

alia bhatt and soni razdan and neetu kapoor

एक बार फिर शूटिंग में जाते समय कैमरामैन ने नीतू कपूर को घेर लिया। इस बार भी उनसे सवाल पूछे तो एक सवाल पर वो काफी भड़की हुई नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को वहीं पर डांट लगा दी। उन्होंने साफ कह दिया कि तू मेरी बहू के पीछे क्यों पड़ा है। आइए जानें कि आखिर पूरा मामला क्या है और नीतू क्यों नाराज हो गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

रणबीर कपूर की शादी के बाद तो नीतू कपूर ज्यादा लाइम लाइट में नजर आ रही हैं। उनकी एक-एक फोटो के लिए पैपराजी उनके पीछे दौड़ लगाते नजर आते हैं। वो भी मीडिया के सवालों का जवाब देती रहती हैं। फिर भी कई बार ऐसा होता है कि वो पैपराजी के सवालों से परेशान होती दिखने लगती हैं।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें नीतू कपूर पैपराजी से परेशान हो गईं। वो इन दिनों ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ शो को जज कर रही हैं। ऐसे में जब वो इसकी शूटिंग के लिए जा रही थीं, तभी एक कैमरामैन ने उनको घेर लिया। फिर वो उनकी ऑन स्क्रीन बहू को लेकर सवाल पूछने लगा।

जानें नीतू कपूर ने पैपराजी से क्या कहा

नीतू कपूर के वायरल वीडियो में वो पहले ‘जुग जुग जियो’ कहती हुई नजर आ रही थीं। ये असल में उनकी आने वाली फिल्म का नाम है जिसका वो प्रमोशन भी कर रही थीं। पैपराजी के सवालों का कोई जवाब देने के बजाय वो मजाकिया अंदाज में बलाएं लेने का इशारा कर जुग जुग जियो बोलती जा रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla


इसके बाद अचानक ही कैमरामैन ने जैसे ही उनकी ऑन स्क्रीन बहू कियारा आडवाणी के बारे में उनसे सवाल किया तो वो भड़क गईं। उन्होंने कहा कि तू मेरी बहू के पीछे क्यों पड़ा है। नीतू की बात सुनते ही कैमरामैन भी झट से बोला कि बहू अच्छी लगती है। आपको बता दें कि फिल्म में नीतू और कियारा सास-बहू का रोल कर रही हैं।

साल 2013 में इस फिल्म में दिखी थीं नीतू

नीतू कपूर जुग जुग जियो मूवी से एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में हैं। फिल्म को राज मेहता बना रहे हैं। एक्ट्रेस ने अभी से फिल्म का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है। वैसे वो करीब 9 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म बेशरम साल 2013 में रिलीज हुई थी।

नीतू कपूर और आलिया भट्ट की बॉन्डिंग की भी इन दिनों काफी चर्चा होती रहती है। आलिया को लेकर नीतू से जब भी सवाल किया जाता है वो अच्छे से जवाब देती हैं। उन्होंने यहां तक ऐलान कर दिया था कि आलिया के बहू बनकर घर आने के बाद अब उनके घर पर सिर्फ आलिया की ही मर्जी चलेगी।

Back to top button