Viralदिलचस्प

उफ! ये गरमी: कार के बोनट पर महिला ने डाली रोटी, फिर जो हुआ खुद ही देख लें वायरल video में

पूरे देश में इस बार गरमी का सितम चल रहा है। सूरज की थर्ड डिग्री से हर कोई परेशान दिख रहा है। मैदानी इलाकों का तो हाल ही बुरा है। पारा 40 से नीचे जाने को तैयार ही नहीं है। इस बार मार्च से ही गरमी शुरू हो गई थी। अप्रैल खत्म होते-होते तो जून की गरमी का अहसास शुरू हो चुका है।

यूपी हो या राजस्थान या फिर ओडिशा, हर राज्य के लोग इस समय गरमी की वजह से बेहाल नजर आ रहे हैं। बाहर जाते ही मुंह पर लू के थपेड़े पड़ रहे हैं। अपने शहर में गरमी के हाल को बताने के लिए एक महिला ने रोटी को कार के बोनट पर डाला। इसके बाद जो हुआ, वो देखकर तो आप हैरान हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

भीषण गरमी की चपेट में आया भारत

भारत में इस समय भीषण गरमी का माहौल है। घर के बाहर तो निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं घर के अंदर भी रहने वाले लोग बेचैन हो रहे हैं। एसी और कूलर सब फेल होते जा रहे हैं। पंखे तो पहले से ही गरम हवा फेंकने लग गए थे। अगर थोड़ी देर के लिए लाइट चले जाए तो पसीने की वजह से बुरा हाल हो जा रहा है।

कई राज्य तो ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री को भी पार कर गया है। वहीं दूसरे राज्यों में भी 40 डिग्री के आसपास ही पारा नजर आ रहा है। कुछ यही हाल ओडिशा का भी है। यहां भी गरमी का सितम जारी है। इस राज्य में लोग भीषण तपिश से काफी बेहाल हो गए हैं। ओडिशा में गरमी का हाल एक महिला ने वीडियो में दिखाया है।

कार के बोनट पर डाल दी रोटी

ओडिशा के सोनपुर का एक वीडियो काफी वायरल हो चुका है। इसको लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में एक महिला ने अपने शहर का हाल बताने के लिए अनूठा तरीका अपना लिया। वो रोटी बनाने के लिए आटा और बेलन लेकर सीधा बाहर आ गई। इसके बाद उसने सारा सामान कार के बोनट पर रख दिया।

बाहर का माहौल एकदम तप रहा था। फिर महिला ने आटे की लोई बनाई और एक रोटी को बेलना शुरू कर दिया। रोटी को गोल-गोल बेलने के बाद उस महिला ने हैरानी वाला काम किया। वहां कहीं आग नहीं जल रही थी। उसने रोटी उठाई और सीधा कार के बोनट पर रख दी। इसके बाद वो चिमटा पकड़कर खड़ी हो गई।

जानें फिर क्या हुआ रोटी का हाल

महिला ने कार के बोनट पर रोटी रखी तो वो इतना गरम था कि रोटी का पकना शुरू हो गया। महिला ने रोटी को चिमटे की मदद से पलटकर भी दिखाया। रोटी सच में पकने लगी थी। फिर उसने एक दो बार और इसे पलटा और आश्चर्यजनक रूप से वहां गरमी की वजह से रोटी ही पक गई थी।


इस वीडियो को ट्विटर यूजर नीलामाधब पांडा ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ये उनके सोनपुर शहर का नजारा है। यहां इतनी गरमी हो रही है कि कोई कार के बोनट पर रोटी तक बना सकता है। उनके इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है। यूजर्स इस पर अपने-अपने कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।

Back to top button