बॉलीवुड

टॉक शो में शहनाज गिल ने तोड़ा सलमान खान का दिल!, उनकी नहीं इस एक्टर की जबरा फैन है एक्ट्रेस

बिग बॉस 13 से दो एक्टर काफी फेमस हो गए। इनमें से एक का तो निधन हो गया जबकि दूसरी एक्टर इस समय सबकी चहेती बन गई है। हम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बात कर रहे हैं। सिद्धार्थ तो इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उनकी प्रेमिका शहनाज गिल की लाइफ अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है।

सिद्धार्थ की मौत के बाद तो शहनाज को गहरा सदमा लगा था। इसी वजह से उन्होंने बीच में हर चीज से दूरी बना ली थी। अब वो फिर से इवेंट्स में दिखने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने एक टॉक शो में हिस्सा लिया लेकिन सलमान खान का दिल तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वो सलमान की नहीं किसी दूसरे एक्टर की फैन हैं।

बाबा सिद्धीकी की पार्टी में सलमान से मिली थी शहनाज

सलमान खान को अक्सर शहनाज गिल का ज्यादा ख्याल रखते हुए देखा जाता है। बिग बॉस में भी वो शहनाज को ज्यादा ही अटेंशन देते थे। हाल ही में एक बार फिर दोनों का आमना-सामना बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हुआ। दोनों यहां साथ नजर आए। यहां पर भी सलमान खान ने शहनाज को एक्सट्रा अटेंशन दी।

बिग बॉस में भी उनके चुलबुले अंदाज की वजह से सलमान उनको काफी पसंद करते थे। वो अपने आपको पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी में सलमान ने पर्सनली शहनाज का बहुत ख्याल रखा। वहीं अदाकारा ने एक टॉक शो में सलमान खान का दिल ही तोड़ दिया है।

सलमान खान की जमकर की तारीफ

हाल ही में एक टॉक में शहनाज गिल आई थीं। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से सभी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान सलमान की भी जमकर तारीफ की। वो बोलीं कि उनका आत्मविश्वास बहुत अच्छा लगता है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो जिस तरह से किसी भी स्थिति को संभालते हैं वो काबिलेतारीफ है।

shehnaaz gill

शहनाज ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि किस इंसान से क्या बात करनी है, ये उनको पता रहता है। उन्होंने बताया कि वो सलमान खान से काफी शर्माती है। इतना ही नहीं वो बोलीं कि उनकी निजी तौर पर सलमान खान से कभी मुलाकात नहीं हुई है। अदाकारा ने कहा कि उनके पास तो सलमान का नंबर तक नहीं है।

इस एक्टर की हैं फैन

शहनाज गिल ने ये भी बताया कि वो किस एक्टर की फैन हैं। हैरानी की बात है कि जिस एक्टर की वो फैन हैं वो सलमान खान नहीं हैं। शहनाज ने कहा कि सलमान खान तो हमेशा उनके लिए ‘सर’ रहेंगे। वो कभी उनको सिर्फ सलमान खान कहकर नहीं बुला पाएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि वो शाहरुख खान की फैन हैं।

शहनाज ने कहा कि जब मैंने शाहरुख खान की फिल्में देखीं, तब मैं उनकी फैन हो गई। एक्ट्रेस ने कहा कि शाहरुख को सभी प्यार करते हैं। वो भी उनको प्यार करती हैं। आपको बता दें कि बिग ब़ॉस फेम एक्ट्रेस का अफेयर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ चल रहा था। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुए निधन के बाद ये जोड़ी टूट गई है।

Back to top button