बॉलीवुड

‘बाहुबली’ प्रभास को हो गई यह गंभीर बीमारी, रिपोर्ट देखकर डॉक्टर बोले-ऑपरेशन करना होगा

फिल्म बाहुबली फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। मूवी के दोनों ही पार्ट ने जबरदस्त धमाल मचाया और खूब कमाई की। इन दोनों ही फिल्मों को हिट करने का सबसे बड़ा श्रेय हीरो प्रभास को जाता है। उनकी बेजोड़ एक्टिंग हो या बॉडी, दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

prabhas

साउथ अभिनेता प्रभास इस फिल्म के बाद पूरे हिन्दी सिनेमा में भी छा गए। उनका स्टारडम बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टारों से भी बढ़ गया है। वैसे तो आप लोग उनके बारे मं काफी कुछ जानते होंगे। फिर भी क्या आपको पता है कि प्रभास एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनको ऑपरेशन की सलाह दी है।

prabhas

नहीं कम कर पा रहे हैं वजन

प्रभास को फिल्म बाहुबली में योद्धा की तरह दिखना था। इसी वजह से उनको डायरेक्टर ने वजन बढ़ाने की सलाह दी थी। प्रभास ने भी अपनी बॉडी बनाने के लिए वजन बढ़ाया था। हालांकि इसके बाद वो राधे श्याम और साहो में भी नजर आए। इन दिनों बाहुबली एक्टर प्रभास का बढ़ता वजन काफी चर्चा में चल रहा है।

उनकी हाल ही में आई राधेश्याम मूवी में तो उनकी बॉडी फिट दिख रही है। इसके उलट जब वो फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे तो उनका वजन काफी ज्यादा दिख रहा था। उनके बारे में लोगों का कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने CGI की मदद से उनकी बॉडी को पतला और शेप में दिखाया था। असल में उनका वजन बढ़ा हुआ है।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं प्रभास

प्रभास को एक गंभीर बीमारी हो गई है। इस वजह से उनका वजन भी बढ़ता जा रहा है। बाहुबली एक्टर को घुटनों की बीमारी है। वो इस गंभीर बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे हैं। उन्होंने बाहुबली के लिए अपना वेट तो बढ़ा लिया था लेकिन अब वो इसे कम नहीं कर पा रहे हैं और शेप में नहीं आ पा रहे हैं।

उनके वजन न कम कर पाने के पीछे उनके घुटनों की गंभीर बीमारी है। प्रभास इसी वजह से अच्छे से कसरत नहीं कर पाते हैं। बाहुबली के लिए उन्होंने खुद को काफी स्ट्रेच कर लिया था। इसके बाद उनकी लगातार कई फिल्में आ गईं। इस वजह से वो अपनी सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

ऑपरेशन के साथ 4 महीने बेड पर बिताने होंगे

kriti sanon and prabhas

डॉक्टरों ने प्रभास को घुटनों का ऑपरेशन करने की सलाह दे दी है। इसके साथ ही उनको सर्जरी के बाद करीब 4 महीने बेड पर ही बिताने होंगे। इसके बाद ही उनकी ये बीमारी दूर हो सकेगी। खबरों के मुताबिक प्रभास का सोने और जागने का तरीका भी बहुत खराब है। वो देर रात को सोते हैं और दोपहर तक सोते ही रहते हैं।

इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक वो खाने-पीने के भी बहुत शौकीन हैं। इस वजह से भी उनको वेट कंट्रोल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभास को खुद खाना और दूसरों को खिलाना बहुत पसंद है। वैसे उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास प्रोजेक्ट के और सालार दो बड़ी फिल्में हैं। इसके अलावा वो आदिपुरुष भी कर रहे हैं।

Back to top button