दिलचस्प

Video: पूल में तैर रहे थे बच्चे, तभी आ गया विशाल अजगर, फिर भी डरे नहीं बच्चे

‘सांप’ ये नाम सुनकर ही लोगों के दिल की धड़कन तेज हो जाती है। हम भी यही कोशिश करते हैं कि इन सांपों से जितना दूर रहो उतना अच्छा है। सांप से डरने की सबसे बड़ी वजह इसका जहर होता है। इसके जहर की कुछ बुंदे चंद मिनटों में इंसान का खेल खत्म कर देती है। हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं। दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां होती है। इनमें से सिर्फ कुछ ही जाहिरिली होती है।

सांप की एक और प्रजाति होती है अजगर (Python)। ये विशालकाय जीव भले जहरीले न हो, लेकिन खतरनाक जरूर होते हैं। उनका विशाल शरीर किसी भी जीव को जकड़कर उसे मार देता है। वहीं ये बड़े-बड़े जानवरों और यहां तक कि इंसान के बच्चों तक को जिंदा निगले में सक्षम होते हैं। ऐसे में इन विशाल अजगरों से बच्चों को दूर रखने में ही भलाई होती है।

विशाल अजगर के साथ तैरते दिखे बच्चे

लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां बच्चे स्विमिंग पूल में एक विशाल अजगर के साथ मजे से देख रहे हैं। हैरत की बात ये होती है कि बच्चों को इस विशाल अजगर से रद्दीभर भी डर नहीं लगता है। बल्कि वह तो पानी में तैर रहे इस अजगर को छूने की भी कोशिश करते हैं। पानी में कई बच्चे तैरते दिखते हैं। सभी इस अजगर में दिलचस्पी दिखाते हैं।

वह तो गरिमत रहती है कि अजगर भी इन बच्चों को कुछ नहीं करता है। इसे देखने में लगता है कि ये किसी का पालतू अजगर है। बताते चलें कि विदेशों में कई लोग अजगर को भी बतौर पालतू जानवर पालते हैं। अब अजगर भले पालतू हो, लेकिन बच्चों को इस तरह इसके साथ खुला छोड़ देना कितना सेफ है, इस पर सोशल मीडिया यूजर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों ने उठाए सेफ़्टी पर सवाल

एक यूजर ने लिखा “अजगर बहुत बड़ा है। यदि वह भूखा हुआ तो किसी भी इंसानी बच्चे को जिंदा निगल सकता है।” वहीं दूसरे ने कहा “इस तरह बच्चों का सांप के साथ खेलना ठीक नहीं है। वह अभी डर नहीं रहे हैं। लेकिन यदि उनके सामने कोई जहरीला सांप आ जाए तब भी वह उसे खतरनाक न मानकर छूने की कोशिश कर सकते हैं।” वैसे कुछ यूजर्स ने ‘सांप के असली या नकली होने पर भी सवाल उठाए हैं।”


नोट: वीडियो में दिखाई दे रहा सांप असली है या नकली इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। फिलहाल इस विषय में कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है।

Back to top button