समाचार

दावा 12 लाख नौकरियों का, RTI में सिर्फ 3246…कपिल मिश्रा ने सबूत के साथ खोली केजरीवाल की पोल!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय सोशल मीडिया पर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनको घेरने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके ही पुराने साथी कपिल मिश्रा हैं। कपिल अब भाजपाई हो चुके हैं और दिल्ली के सीएम और उनकी सरकार को घेरने का कोई न कोई मौका तलाशते रहते हैं। उनको इस बार मौका मिल भी गया है।

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को झूठा बताया है। उन्होंने केजरीवाल के नौकरी के दावों की पोल सबूत के साथ खोलने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने साथी को नौकरी पाए लोगों की लिस्ट सार्वजनिक करने का भी चैलेंज दे दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

सबसे पहले हम आपको पूरा मामला बता देते हैं जिसकी वजह से कपिल मिश्रा केजरीवाल पर हावी हैं। दरअसल दिल्ली सरकार ने 26 मार्च को राज्य का बजट पेश किया था। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बजट को पेश किया। वहीं बजट के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया था। इसी बयान पर उनको घेरने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में पिछले 5 वर्षों के दौरान 12 लाख जॉब्स दी हैं। उन्होंने इन नौकरियों के आंकड़े भी पेश किए थे। दिल्ली सीएम ने कहा था कि सरकार ने 10 लाख नौकरियां प्राइवेट सेक्टर में और 1.8 लाख जॉब्स सरकारी क्षेत्र में दी हैं। हालांकि इस बारे में जो आरटीआई से जानकारी मिली वो कुछ और ही बता रही है।

कपिल मिश्रा ने आरटीआई किया ट्वीट

वहीं दूसरी ओर कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के दावों को सिरे से झूठा बता दिया। उन्होंने 27 मार्च को एक ट्विट किया। इस ट्विट में उन्होंने आईटीआई की जानकारी की कॉपी ही पेस्ट कर दी। जिसमें केजरीवाल का दावा कहीं से भी साबित नहीं हो रहा था। भाजपा नेता ने अटैज जानकारी के माध्यम से आप सरकार की पोल खोलने का दावा किया है।

कपिल ने अपने ट्विट में साफ लिखा है कि केजरीवाल और मनीष सिसौदिया दोनों झूठे दावे कर रहे हैं। उन्होंने आईटीआई की जानकारी के हवाले से बताया कि पिछले साल वर्षों में आप सरकार ने बस 3246 जॉब्स दी हैं। भाजपा नेता का कहना है कि दो आईटीआई जवाबों के अनुसार कुल 3246 जॉब्स शिक्षा, ऑडिट, सोशल वेलफेयर, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, लीगल विभागों में हैं।

लिस्ट दिखाइए, मैं सम्मान करूंगा

कपिल मिश्रा ने कहा है कि ये डाटा साल 2015 से मांगा गया था। वहीं भाजपा नेता ने एक अन्य ट्विट कर आप सरकार को घेर लिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी है। दिल्ली के सीएम को घेरते हुए कपिल का कहना है कि दिल्ली सरकार ने जिन 12 लाख लोगों को नौकरी दी है, उनकी लिस्ट को सार्वजनिक करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार की ओर से लिस्ट सार्वजनिक हो जाए तो वो रामलीला मैदान में 12 लाख लोगों का सम्मान करेंगे। इसके लिए वो बाकायदा सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। उनको केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि नौकरी पाने वाले लोगों को निमंत्रण पत्र भेजना है, इसलिए लिस्ट दिखाइए।

Back to top button