Interesting

यें है दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जेल जहां बडे बडे अपराधियों की कांपती है रुह..!

हर देश के अपने-अपने नियम और कानून होते हैं। जो लोग इन नियमों और कानूनों को तोड़ते हैं। उन लोगों को इसके बदले सजा भी मिलती है। सजा के तौर पर अपराधियों को जेल में डाला जाता है। वैसे तो सभी जेलों में कैदियों की हालात बहुत बुरी होती है। लेकिन दुनिया में कुछ जेल ऐसी हैं जो कैदियों के लिए बहुत ही ज्यादा खराब है। ये जेलें कैदियों के लिए बिल्कुल नरक के समान होती है। जहां पर कैदियों को बहुत ही बुरी हालत में रखा जाता है। इन जेलों में जाने की बजाय कैदी मरने की दुआ करता है। हम आपको ऐसी ही 5 सबसे खतरनाक जेलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर बडे बडे अपराधियों की भी रुक कांप जाती है।

ला साबानेटा – वेनेजुएला :

सबसे खतरनाक जेलों की लिस्ट में पहले नंबर पर आती है वेनेजुएला की ला साबानेटा जेल। यह जेल अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात है। यहां पर हर दिन हिंसा होती है। कैदियों के नाम मात्र की चिकित्सा सुविधाएं और बेहद कम खाना मिलता है। यहां तक की कैदियों को पहनने के लिए कपड़े भी नहीं दिए जाते हैं। इस जेल में 1994 में हुई गोलीबारी के दौरान 108 कैदियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस जेल में कैदीयों की क्षमता 15 हजार होने के बावजूद यहाां 25 हजार कैदियों को रखा जाता है। इस जेल में 150 कैदियों पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात होता है। इस जेल को नर्क का दरवाजा भी कहा जाता है।

कैम्प 22 – उत्तर कोरिया :

दूसरे नंबर पर आती है उत्तर कोरिया की कैंप 22 जेल। यह भी सबसे खतरनाक जेलों में से एक है। इसे 1965 में बनाया गया था। इस जेल में कैदियों की संख्या 50 हजार है। उत्तर कोरिया की इस जेल के बारे में कहा जाता है कि यहां कैदियों पर जैविक हथियारों की टेस्टिंग की जाती है। उत्तर कोरिया में सजा का आलम यह है कि यहां अपराध करने पर केवल अपराधी को ही नहीं बल्कि उसकी 3 पीढ़ियों को भी उम्रकैद की सजा भुगतनी होती है। ताकि उसकी पीढी में कोई और अपराध ना कर सके।

टडमोर जेल – सीरिया :

सबसे खतरनाक जेलों की सूची में तीसरे नंबर पर है सीरिया की टडमोर जेल। बेहद खतरनाक होने की वहज से इस जेल का नाम “डेथ वारंट” रख दिया गया है। यहाँ पर कैदियों की क्रुरता से पिटाई की जाती है। यहां पर है पिटाई करना या होना आम बात है। इसके अलावा कैदियों को भीषण यातनाओं को दौर से गुजरना पड़ता है। इस जेल में मृत्यु दर भले ही कम हो लेकिन कैदियों के साथ बेहद बुरा सुलूक किया जाता है। यहां पर कैदियों कि आपस में लड़ाई होने की वजह से कई कैदी मारे जाते हैं। यहां तक की कैदी एक दूसरे को मार कर खा भी जाते हैं। यहां 1980 में प्रेसिडेंट के आदेश पर 2400 कैदियों को मार दिया गया था।

अल हायर जेल – सऊदी अरब :

खतरनाक जेलों में अगला नंबर आता है सऊदी अरब की अल हायर जेल का। इस जेल में यातनाओं का विरोध करने वाले कैदियों की हत्या कर दी जाती है। यह जेल मध्य-पूर्व की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है। अल हायर जेल में कैदियों पर तरह-तरह के अत्याचार किए जाते हैं। वर्ष 2002 में यहां एक हिंसक वारदात की वजह से 140 कैदी और 40 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। सऊदी अरब सजा देने के मामले में चौथे नंबर पर है यहां पर है। यहां अपराधियों की सरेआम तलवार से गर्दन काट दी जाती है। यहां पर कैदियों के साथ जानवरों से भी ज्यादा बुरा बर्ताव किया जाता है।

गीतारामा सेंट्रल जेल – रवांडा :

यह जेल अफ्रीकी देश रवांडा में है। रवांडा की इस जेल के बारे में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस जेल में सुरक्षाकर्मी द्वारा कैदियों को नहीं मारा जाता। बल्कि यहां कैदी ही एक दूसरे को मारते हैं। इस जेल में कैदियों की क्षमता है 600 है जबकि यहां 7 हजार से अधिक कैदी रखे जाते हैं। कैदियों को क्षमता से अधिक रखे जाने पर जान का खतरा बना रहता है। इस जेल में दंगा होना आम बात है। यहां मौत की सजा वाले कैदियों को लोहे की जंजीरों में बांधकर रखा जाता है। इस जेल में छंटे हुए और खतरनाक कैदियों को लाकर रखा जाता है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168