अध्यात्म

ये 7 राशियां रहें सतर्क, छप्पड़ फाड़कर आएगा दुख, केतु लगाएगा जीवन की खुशियों पर ताला

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन देखने को मिलता है। इसके अनुसार ग्रह-नक्षत्र की बदलती स्थिति हमारी राशियों पर भी शुभ और अशुभ प्रभाव डालती है। यदि कुंडली में केतु ग्रह की स्थिति ठीक न हो तो कई समस्याएं उत्पन्न होती है। 12 अप्रैल, 2022 को केतु, तुला राशि में प्रवेश करने वाला है। इसका 7 विशेष राशियों पर बेहद अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

mesh

मेष राशि में जैसे ही केतु का का गोचर होगा, मेष राशि के जातकों के जीवन में परेशानियाँ शुरू हो जाएगी। इस दौरान आप त्वचा संबंधित किसी रोग से ग्रसित हो सकते हैं। वह बिजनेस करने वालों को घाटा झेलना होगा। बिजनेस में यदि कोई पार्टनर है तो उससे झगड़ा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक घाटा होने के चलते मन अशांत रह सकता है। प्रेम संबंध के मामलों में असफलता हाथ लगेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

Taurus

केतु गोचर से वृषभ राशि के जातक मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए सड़क पार करते समय और वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें। सेहत भी नरम गरम हो सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धन हानि संभव है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाली बात होने वाली है। खर्चों पर लगाम रखना जरूरी है।

सिंह राशि (Leo)

leo

सिंह राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर दुखद समाचार लेकर आएगा। परिवार में खूब लड़ाई झगड़े होंगे। किसी को उधार पैसा देने से बचे, वापस नहीं मिलेगा। मकान, वाहन या दुकान की खरीदी में पैसा निवेश न करें। नुकसान संभव है। प्रेम के मामलों में निराशा हाथ लेगी। विवाह का योग बनते-बनते टूट सकता है। वाणी पर संयम रखने की सख्त जरूरत है।

तुला राशि (Libra)

केतु गोचर के चलते तुला राशि के हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ेगा। परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कुछ नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाए। आपके हर काम में बाधा जरूर आएगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा। बिजनेस में मुनाफा की जगह घाटा होगा। नौकरी खतरे में आ सकती है। प्यार में असफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

Scorpio

केतु गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुरी खबर लाएगा। जितनी भी मेहनत कर लो लाइफ में सफलता नहीं मिलेगी। ये कुछ समय आपको जैसे तैसे गुजारने होंगे। परिवार में अशान्ति रहेगी। स्टूडेंट्स को भी बुरा समय देखना होगा। बॉस से बहसबाजी के चलते नौकरी खतरे में पड़ सकती है। अपनों से धोखा मिल सकता है। शादी के योग नहीं बनेंगे। समाज में इज्जत घटेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

dhanu

केतु गोचर राशि वालों को ढेर सारे दुख दर्द देगा। बिना किसी वजह से कष्टदायक यात्रा करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्च बढ़ जाएगा। पैसों की आवक कम रहेगी। बिजनेस में घाटा होगा। सेहत बिगड़ने से मन अशांत रहेगा। अपनों का साथ न मिलने से मन दुखी रहेगा। प्रेम में धोखा मिल सकता है। कीमती चीज चोरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

Mina

जॉब में कई सारी दिक्कतें आएंगी। मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। स्किन संबंधित बीमारी हो सकती है। प्यार में धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बिजनेस में घाटा होने की संभावना है। सेहत पर बुरा असर दिखेगा। भाग्य आपका साथ छोड़ देगा। लोग आपका भरी महफिल में अपमान करेंगे।

Back to top button