बॉलीवुड

लता और बप्पी ही नहीं, एक साल में ये दुनिया से विदा हो गए ये 21 दिग्गज सितारे

लता मंगेश्कर और बप्पी लहरी के निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। इन दिग्गजों का जाना ऐसी कमी छोड़ गया है जिनको कभी पूरी ही नहीं किया जा सकता है। इन दो दिग्गजों का निधन तो हाल ही में हुआ है लेकिन क्या आपको पता है कि महज सालभर के भीतर ही इस दुनिया से लता और बप्पी दा के अलावा 21 और सितारों ने विदा ले ली। चलिए हम आपको बताते हैं वो कौन सितारे हैं जो सालभर के भीतर ही दुनिया छोड़कर चले गए।

ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस

फिल्मी जगत में पहली बार शोक की लहर उस समय दौड़ी जब अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया। वो 16 जनवरी को इस दुनिया को विदा कहकर चले गए। ओलानोकियोटन ने फुकरे में अहम किरदार निभाया था जिसमें वो ऋचा चड्ढा के गुर्गे बने हुए थे। उनकी मौत की खबर ने कई कलाकारों को दुखी कर दिया था।

नरेंद्र चंचल

अपने भजनों से लोगों का मन मोहने वाले नरेंद्र चंचल भी 80 साल की उम्र में 22 जनवरी 2021 को इस संसार से विदा ले गए। वो काफी समय से बीमार थे और अपोलो में उनका इलाज चल रहा था। नरेंद्र के ‘चलो बुलावा आया है’ भजन ने घर-घर उनकी पहचान बना दी थी। उनको फिल्म फेयर का पुरस्कार भी मिला था।

अरविंद जोशी

फुकरे फेम अभिनेता और नरेंद्र चंचल के निधन के बाद अरविंद जोशी भी 29 जनवरी को इस दुनिया से विदा कह गए। वो 84 साल के थे। शोले से लेकर नाम जैसी फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अरविंद जोशी मशहूर एक्टर शरमन जोशी के पिता थे। वो सीने में संक्रमण जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

राजीव कपूर

9 फरवरी को मशहूर अभिनेता राजीव कपूर का भी निधन हो गया। उनके बड़े भाई ऋषि कपूर को गुजरे साल भी नहीं बीता था कि राजीव को भी हार्ट अटैक हो गया। उनको राम तेरी गंगा मैली से पहचान मिली थी।

संदीप नाहर

15 फरवरी को एक और अभिनेता संदीप नाहर की भी मौत हो गई। उन्होंने खुदकुशी कर ली थी और इसका जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया था। संदीप अक्षय कुमार की केसरी और सुशांत राजपूत के साथ भी नजर आए थे।

तारिक शाह

संदीप नाहर के बाद 3 अप्रैल को शोमा आनंद के पति और मशहूर अभिनेता तारिक शाह की भी मौत हो गई। ‘गुमनाम है कोई’, ‘बहार आने तक’ या ‘मुंबई सेंट्रेल’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

शशिकला

तारिक की मौत के अगले ही दिन एक और दुखद खबर आई जब 4 अप्रैल को मशहूर अभिनेत्री शशिकला का भी निधन हो गया। पुराने जमाने की मशहूर हीरोइन शशिकला ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

सतीश कौल

भगवान इंद्र के रोल से अपनी खास पहचान बनाने वाले सतीश कौल भी 10 अप्रैल को संसार से विदा हो गए। उनको कोरोना की वजह से समस्या हो गई थी। महाभारत में इंद्र के रोल के लिए उनको हमेशा से याद किया जाता है।

रिंकू सिंह

कोरोना ने 4 जून को अभिनेत्री रिंकू सिंह की भी जान ले ली। रिंकी उभरती हुई कलाकार थीं और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल फिल्म में उन्होंने यादगार अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था।

तरला जोशी

रिंकू की मौत के दो दिन बाद ही टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ गई जब 6 जून को तरला जोशी की भी मौत हो गई। उनको हार्ट अटैक हो गया था। तरला ने ‘एक हजारों में मेरी बहना’ सीरियल में बड़ी बीजी का किरदार निभाया था।

सईद साबरी

मशहूर कव्वाल और साबरी ब्रदर्स के पिता सईद साबरी भी अगले ही दिन 7 जून को मर गए। उनको नहाते समय हार्ट अटैक हो गया था। सईद ने हिना फिल्म के गीत ‘देर न हो जाए’ से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सेहर अली लतीफ

7 जून को ही दिग्गज कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ का भी निधन हो गया। उनको कार्डिएक अरेस्ट हो गया था जिससे उनकी मौत हो गई। सेहर ने ‘लंच बॉक्स से लेकर’  “मॉनसून शूटआउट’ जैसी फिल्मों में कास्टिंग की थी।

राज कौशल

अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और डायरेक्टर राज कौशल भी 30 जून को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनको भी हार्ट अटैक हो गया था। राज कौशल ने ‘प्यार में कभी कभी’ से लेकर ‘शादी का लड्डू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

अरविंद राठौड़

खुदा गवाह और अग्निपथ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता अरविंद राठौड़ का भी एक जुलाई को निधन हो गया था। वो गुजरात फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। अभिनय से पहले वो फोटो जर्नलिस्ट थे।

दिलीप कुमार

सात जुलाई को देश को उस समय बुरी खबर आई जब अभिनेता दिलीप कुमार का भी निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिद्धार्थ शुक्ला

दिलीप कुमार की मौत के बाद 2 सितंबर को मशहूर एक्टर सिदार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने सबको हैरान कर दिया था। बिग बॉस जीतने के बाद काफी मशहूर हो चुके सिद्धार्थ को दिल का दौरान पड़ गया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

पुनीत राजकुमार

29 अक्टूबर को कन्नड़ फिल्मों के जाने पहचाने अभिनेता पुनीत राजकुमार का भी निधन हो गया। वो 46 साल के थे और उनको भी दिल का दौरा पड़ गया था। पुनीत के जाने के गम लोगों में आज भी है। इसके पीछे उनका समाज कार्य में योगदान भी अहम है।

ब्रह्मा मिश्रा

मिर्जापुर वेबसीरिज में अहम किरदार निभा चुके ब्रह्मा मिश्रा भी 2 दिसंबर को नहीं रहे। वो कई फिल्मों में अपने बेजोड़ अभिनय से लोगों को अपना फैन बना चुके थे। वो नवाजुद्दीन के साथ फिल्म मांझी में भी काम कर चुके थे।

अरुण वर्मा

मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्म में अभिनय कर चुके अरुण वर्मा भी नए साल की शुरुआत होते ही स्वर्ग सिधार गए। वो 20 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके दिमाग में ब्लॉकेज था जिसके बाद उनके अंग काम नहीं कर रहे थे।

रमेश देव

पुरानी फिल्मों में विलेन से लेकर साइड हीरो की भूमिका निभाने वाले रमेश देव भी इसी साल 2 फरवरी को दुनिया से रुख्सत हो गए। वो 93 साल के थे और उनको भी दिल का दौरा पड़ा। राजेश खन्ना की आनंद फिल्म में उनका किरदार आज भी याद किया जाता है।

प्रवीण कुमार सोबती

7 फरवरी को महाभारत के भीम का भी निधन हो गया। उनका नाम प्रवीण कुमार सोबती था और वो जाने माने एथलीट थे। वो काफी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। आपको बता दें कि प्रवीण नेशनल गेम्स में मेडल भी जीत चुके थे।

Back to top button