Viral

ब्वॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने अमेरिका से आई प्रेमिका, दरवाजे पर पहुंचते ही सामने आया बड़ा सच

रिलेशनशिप जोड़ना बहुत आसान है लेकिन उसको निभाना बेहद मुश्किल काम है। आज कल के समाज में लोग रिश्ते तो जोड़ लेते हैं लेकिन उनको संजोकर नहीं रख पाते हैं। अगर किसी रिश्ते में भरोसा ही टूट जाए तो सामने वाले इंसान भी टूट जाता है और गहरे सदमे में चला जाता था। कुछ ऐसा ही वाक्या सामने आया एक लड़की के साथ जिसका भरोसा टूट गया।

couple hand

अपने ब्वॉयफ्रेंड से बेहद प्यार करने वाली लड़की अपने प्रेमी को सरप्राइज देना चाहती थी लेकिन उसे क्या पता था कि उसका ये प्लान पूरी तरह से खराब हो जाएगा। आखिर प्रेमी के घर पहुंचते ही उसको कौन सा सच पता लगा जिसके बाद वो सदमे में चली गई, आइए हम आपको खबर में बताते हैं।

अमेरिका से आई थी लड़की

अमेरिका में रहकर पढ़ाई करने वाली मेरी फाट्स नाम की लड़की को दूसरे देश के एक लड़के से प्यार हो गया था। दोनों ही अलग-अलग देशों में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। लॉन्ग डिसटेन्स रिलेशनशिप में भरोसा बहुत जरूरी होता है और लड़की को लगता था कि उसका प्रेमी भले ही उससे दूर रहता है लेकिन वो भरोसेमंद है। इसी वजह से वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए अमेरिका से हजारों किमी का सफर तय कर प्रेमी के घर पहुंची थी। हालांकि जब वो घर पहुंची तो उसको अलग ही सच का सामना करना पड़ा जिसने उसके होश उड़ा दिए।

दरवाजा ही नहीं खोल रहा था प्रेमी

मेरी जब अमेरिका से अपने प्रेमी के घर पहुंची तो उसने इसे सरप्राइज ही रखा था। मेरी के आने की खबर उसके प्रेमी को नहीं थी। बस इसी बात ने प्रेमी की सच्चाई मेरी के सामने ला दी। हुआ ये कि जब मेरी उसके घर पहुंची और दरवाजा में दस्तक दी तो लड़के ने दरवाजा ही नहीं खोला। इसके बाद मेरी ने पूरी घटना का वीडियो भी शूट कर लिया। उसने बताया कि वो कैसे अमेरिका से सरप्राइज देने प्रेमी के घर पहुंची लेकिन वो दरवाजा नहीं खोल रहा है।

हालांकि मेरी सच्चाई भी जानती थी। मेरी ने इसकी वजह भी बताई, उसने कहा कि प्रेमी बेडरूम में किसी दूसरी लड़की के साथ मौजूद है। इसी वजह से वो दरवाजा ही नहीं खोल रहा है। वो काफी देर तक लड़के बेडरूम के बाहर ही खड़ी रही और वीडियो बनाने के साथ उसका इंतजार करती रही लेकिन प्रेमी ने दरवाजा ही नहीं खोला। इसके बाद मेरी गहरे सदमे में चली गई।

couple romance

सोशल मीडिया पर मिला लोगों का समर्थन

मेरी ने प्यार में मिले धोखे का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद उसे लोगों का समर्थन भी मिलने लगा। लोग मेरी के प्रेमी को गालियां देने लगे और मेरी का हौसला भी बढ़ाने लगे। मेरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक करीब 28 मिलियन लोग इस वीडियो को देख भी चुके हैं। वहीं करीब सात हजार लोग इसपर कमेंट भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों का कहना है कि मेरी के साथ बहुत बुरा हुआ और वो इससे बेहतर डिजर्व करती है।

Back to top button