दिलचस्प

महिला के ऊपर लेट गया 90 किलो का मगरमच्छ, फिर जो हुआ वह आप सोच भी नहीं सकते, देखें Video

मगरमच्छ बड़े खतरनाक और विशाल होते हैं। यह गलती से भी हमारे सामने आ जाए तो हम सौ फुट दूर भाग जाते हैं। उसके पास जाने की सोचते भी नहीं है। लोग मगरमच्छ को तभी करीब से देखते हैं जब वह चिड़ियाघर में कैद होता है। हालांकि तब भी दर्शकों और मगरमच्छ के बीच एक दूरी होती है। लेकिन क्या आप ने कभी किसी मगरमच्छ को गले लगाया है? शायद इस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

कोई भी मौत के मुंह में खुद नहीं जाएगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का मगरमच्छ को गले लगाते हुए वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। महिला मगरमच्छ को जैसे ही गले लगाती है तो कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

आमतौर पर लोग कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवरों को गले लगाना पसंद करते हैं। मगरमच्छ जैसे जंगली जानवर को गले लगाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता है। लेकिन एक जूकीपर जूलियट ब्रेवर ने यह बहादुरी वाला कारनामा कर के सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने चिड़ियाघर में मौजूद 90 किलो और साढ़े आठ फुट के मगरमच्छ को गले लगाकर सभी को हैरान कर दिया। जब वह ऐसा कर रही थी तो उनके कलीग ने उनका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मगरमच्छ को गले लगाने के बाद क्या हुआ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपनी जान जोखिम में डालकर मगरमच्छ के हवाले कर देती है। उसे गले से लगाते समय वह बिल्कुल भी डरती नहीं है। बल्कि वह पूरे समय हंसती रहती है। महिला वीडियो में बताती है कि उनके इस मगरमच्छ का नाम डार्थ गेटोर (Darth Gator) है। उनके पास इसकी पूरे जीवन काल की तस्वीरें हैं।

वीडियो में एक फनी चीज भी होती है। मगरमच्छ महिला के ऊपर जब लेटता है तो यूरिन भी कर देता है। यह चीज देख महिला जोर-जोर से हंसने लगती है। वैसे जब यह विशाल मगरमच्छ महिला के शरीर से हटता है तब जाकर वह चेन की सांस लेती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि मगरमच्छ एक खतरनाक जीव होता है। उसके इतना करीब जाना खतरे से खाली नहीं है। यदि उसका मूड चेंज हो जाए तो वह चंद सेकंड में आपको मौत के घाट उतार सकता है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए। जैसे एक यूजर ने लिखा “इस महिला की बहादुरी को मेरा सलाम।” दूसरे ने कहा “महिला और मगरमच्छ जरूर आपस में गहरे दोस्त होंगे। तभी उसने महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया। इंसान जानवरों को ऐसे ही मिलकर रहना चाहिए।”

फिर एक केमेन्ट आता है “अरे मैडम! मगरमच्छ को गले लगाने से पहले उसे सू-सू तो करने देती।” वहीं एक ने लिखा “गले लगाने के लिए आपको कोई मर्द नहीं मिला जो इस मगरमच्छ से चिपक रही हो”। बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Reptile Zoo (@thereptilezoo)

वैसे आपको यह मजेदार वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button