बॉलीवुड

अक्षय से असली फाइट करना चाहते थे WWE के अंडरटेकर, खिलाड़ी कुमार ने दिया था मजेदार जवाब

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का एक्शन खिलाड़ी भी कहा जाता है। खिलाड़ी शब्द अक्षय के काफी करीब रहा है। इस शब्द से जुड़ी उन्होंने 8 फिल्में की हैं। इनमें खिलाड़ी 420, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी फिल्मे शामिल है। आज हम आपको ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

सुपरहिट थी खिलाड़ियों का खिलाड़ी

khiladiyon ka khiladi

‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रेखा और रवीना टंडन भी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। यह फिल्म आज भी जब टीवी पर आती है तो लोग बड़े चाव से देखते हैं। फिल्म में अक्षय का एक फाइटिंग सीन था जो काफी चर्चा में आया था।

फिल्म में नहीं थे अंडरटेकर

undertaker

इस फिल्म में अक्षय कुमार का एक फाइटिंग सीन था। जब यह सीन फिल्म में आया तो सभी को लगा कि अक्षय कुमार ने WWE के फेमस रेसलर ‘द अंडरटेकर’ से फाइट की है। फिल्म रिलीज के कई सालों तक लोग इसी गलतफहमी में जीते रहे। दरअसल अक्षय ने फिल्म में जिस बंदे से फाइट की थी वह अंडरटेकर नहीं बल्कि एक और फेमस फाइटर बायन ली थे। इस बात का खुलासा खुद अक्षय ने फिल्म की 25वीं सालगिरह पर किया।

सच्चाई जान फैंस हुए हैरान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने बताया कि बायन ली फिल्म में द अंडरटेकर की भूमिका निभा रहे थे। इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने एक मजेदार मीम भी साझा किया था। अक्षय के मुंह से यह बात सुन कई फैंस हैरान रह गए। उन्हें अभी तक यही लग रहा था कि ‘खिलड़कियों का खिलाड़ी’ फिल्म में अक्षय ने सच में अंडरटेकर से ही लड़ाई की थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय और बायन ली की फाइट का यह सीन बहुत फेमस हुआ था। यह आज भी सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाता है।

असली अंडरटेकर ने दी अक्षय को चुनौती

अक्षय के इस खुलासे के बाद असली अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को रियल फाइट का खुला चैलेंज दिया था। उन्होंने अक्षय की ट्वीट पर रिप्लाइ करते हुए लिखा था कि ‘जब असली मैच के लिए तैयार रहो तो मुझे बताइए’। अंडरटेकर की इस चुनौती का अक्षय कुमार ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने अंडरटेकर को रिप्लाइ करते हुए लिखा ‘भाई पहले मुझे मेरा इंश्योरेंस चेक करने दीजिए फिर मैं आपको बताता हूं।’

akshay kumar

अक्षय का यह मजेदार जवाब फैंस को बहुत पसंद आया था। बताते चलें कि अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट हैं। वह रोज सुबह जल्दी उठकर कसरत भी करते हैं। फिल्मों में भी वे अपने अधिकतर स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। एक तरह से वे रियल लाइफ खिलाड़ी भी हैं। वैसे क्या आप अक्षय और अंडरटेकर की रियल फाइट देखना पसंद करेंगे? यदि दोनों सच में लड़े तो कौन जीतेगा? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर दें।

Back to top button