Trending

किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं हरलीन देओल। बचपन में लड़कों के साथ खेलती थी क्रिकेट…

बेहतरीन क्रिकेटर ही नहीं दिखने में भी बेहद खूबसूरत हैं हरलीन देओल। देखें तस्वीरें...

कुछ समय से भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) की बल्लेबाज हरलीन देओल (Harleen Deol) का जिक्र काफी ज्यादा हो रहा है। जी हां इसकी वजह ये हैं कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार कैच लपक कर हर किसी को हैरान कर दिया था। बता दें कि हरलीन देओल (Harleen Deol) न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि खूबसूरती के मामले में भी वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें फैंस से अक्सर शेयर करती रहती हैं।

Harlin Deol Cricketer

वहीं गौरतलब हो हरलीन देओल (Harleen Deol) ने 22 फरवरी 2019 को इंग्लैंड (England) के खिलाफ मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जिसके बाद से लगातार वो भारतीय टीम का हिस्सा बनी हुई है। वहीं हरलीन देओल (Harleen Deol) को क्रिकेट की दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। इंस्टाग्राम (Instagram) और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस उनकी जमकर तारीफें करते हैं। आइए जानते हैं हरलीन देओल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

Harlin Deol Cricketer

बता दें कि हरलीन देओल ने महज 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। हरलीन देओल के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिकेट में हरलीन की इतनी ज्यादा रुचि थी कि बचपन में वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। जी हाँ क्रिकेट की दुनिया की ब्यूटी क्वीन हरलीन देओल के साथ आसपास कोई खेलने वाला नहीं था। इस कारण वह अपनी गली के लड़कों के साथ ही क्रिकेट खेलने लगी थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harleen Deol (@deol.harleen304)

गली क्रिकेट में उनके भाई ने भी उनका साथ दिया। वहीं जब वह 13 साल की हुईं तो उन्होंने हिमाचल से क्रिकेट के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। हरलीन देओल अपने स्कूल टाइम में बेस्ट एथलीट रह चुकी हैं और क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल और बास्‍केटबॉल में भी उन्हें रुचि है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harleen Deol (@deol.harleen304)

गौरतलब हो कि पिछले महीने में जब हरलीन देओल ने भारत इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मैच के दौरान कैच पकड़ा तो वह क्रिकेट की दुनिया मे एकाएक सनसनी बनकर आई। बता दें कि पहले टी-20 मैच के दौरान जब इंग्लैंड की पारी का 19 वें ओवर चल रहा था। उसी दरमियान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग के समय हरलीन देओल ने यह कमाल करके दिखाया था।

Harlin Deol Cricketer

बता दें कि एमी जोन्स (Ami Jones) ने शिखा पांडे की गेंद पर शानदार शॉट लगाया और एक पल को ऐसा लगा कि गेंद आसानी से बाउंड्री पार कर जाएगी। लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहीं हरलीन देओल ने हवा में छलांग लगाई और गोता लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया। बाउंड्री रोप उनके बेहद करीब था। ऐसे में हरलीन ने गेंद को हवा में बाउंड्री के अंदर की ओर उछाला और खुद बाउंड्री के बाहर कूद गईं। हरलीन देओल की इस फील्डिंग को देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस कैच को साल का सबसे बेहतरीन कैच बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harleen Deol (@deol.harleen304)

सभी को मालूम हो कि यह एक ऐसा कैच था। जिसकी वज़ह हरलीन देओल ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं इस कैच के बाद हरलीन देओल की तुलना कोई रविंद्र जडेजा, युवराज सिंह और मो. कैफ के साथ कर रहा है, तो कोई उन्हें ‘सुपर वुमन’ बता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं यही हरलीन जब बचपन में लड़कों के साथ खेलती थीं, तो आस-पड़ोस के लोग उनके मां-बाप को ताने मारते थे। ऐसे लोगों से तंग आकर अपने खेल को निखारने के लिए मजबूरन उनको अपना शहर चंडीगढ़ छोड़कर हिमाचल प्रदेश में आकर बसना पड़ा था।

बता दें कि महिलाओं के प्रति हमारे समाज में लोगों का रवैया शुरू से ही दोहरा रहा है। महिला सशक्तिकरण की वकालत करने वाले हमारे ही समाज के लोग अपनी बहू-बेटियों को घर में ही रखना चाहते हैं। कई बार तो पढ़ा-लिखाकर भी नौकरी करने से मना कर देते हैं। घर में बेटी के पैदा होने के बाद से भेदभाव शुरू हो जाता है। बेटी है तो चुल्हे-चौके का काम भी सीखेगी, इस भावना के साथ उसके बड़ा होते ही शादी करके विदा करने की चिंता सताने लगती है। यदि किसी लड़की ने पितृसत्तात्मक समाज द्वारा बनाए गए सामाजिक नियमों को तोड़कर कुछ अलग करने की कोशिश की, तो कयामत आ जाती है। कुछ ऐसा ही हरलीन के साथ भी हुआ।

Harlin Deol Cricketer

बहुत मुश्किलों भरा रहा है हरलीन देओल का सफर…

Harlin Deol Cricketer

बता दें कि हरलीन कौर देओल का सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा है। इस महिला खिलाड़ी ने अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए महज 13 साल की उम्र में अपने परिवार और शहर को छोड़ दिया था। चंडीगढ़ छोड़कर वो हिमाचल प्रदेश में आकर बस गई थीं। इतनी कम उम्र में अपने माता-पिता को छोड़कर एक नए शहर में जाकर बसना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, लेकिन हरलीन ने अपने सपनों को साकार करने के लिए इस चुनौती स्वीकार किया। सबसे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 आवासीय अकादमी में अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने वहां जमकर मेहनत की थी। वो क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल, बास्‍केटबॉल भी खेलती रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harleen Deol (@deol.harleen304)

हरलीन को खेलता देख पड़ोसी मारते थे ताने?…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harleen Deol (@deol.harleen304)

हरलीन की दादी गुरुदेव कौर और उनकी मां चरणजीत देओल हमेशा उनका सपोर्ट करती थीं। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हरलीन ने तीन साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह अपने भाई मनजोत सिंह देओल के साथ गली में क्रिकेट खेला करती थी। उनके साथ भाई के दोस्त भी खेला करते थे। लड़कों के साथ लड़की को खेलता हुआ देख आस-पास के लोग हरलीन और उनके परिजनों को ताने मारा करते थे। उनका कहना था कि एक लड़की को लड़कों के साथ नहीं खेलना चाहिए। यही वजह है कि अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए हरलीन को अपना परिवार और शहर छोड़ना पड़ा। ताकि अपनों के तानों से दूर रहकर वो खेल पर फोकस कर सकें।

खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं हरलीन देओल…

Harlin Deol Cricketer

बता दें कि 21 जून 1998 में चंडीगढ़ में पैदा हुई 23 साल की हरलीन देओल खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्‍वल रही हैं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उन्होंने 80 फीसदी अंक हासिल किए थे। हिमाचल प्रदेश के लिए स्टेट और नेशनल लेवल पर 85 मेडल जीतने वाली ये खिलाड़ी स्‍कूल के समय में भी बेस्‍ट एथलीट रही है। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 22 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ हुए एक दिवसीय मैच में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। महिला क्रिकेट टीम में पहली बार चुने जाने पर हरलीन ने कहा था कि, “मेरी दादी (गुरुदेव कौर) चाहती थीं कि मैं भारत के लिए खेलूं और अब मैं यहां हूं। मेरी मां (चरणजीत देओल) ने मेरे हर फैसले में सपोर्ट किया।”

हरलीन और सनी देओल के बीच क्या है कनेक्शन…

Harlin Deol Cricketer

बता दें कि भारत के लिए खेलने वाली हरलीन देओल ने भले अभी तक कम मैच ही खेलें हैं, लेकिन उन्होंने अपने छोटे से करियर में टीम इंडिया में अहम जगह बना ली है। वहीं इंग्लैंड की खिलाड़ी एमी जोन्स का कैच झपटने के बाद उन्होंने जिस तरह गदर मचाया है, आने वाले वक्त में उन्हें क्रिकेट के हर फॉर्मेट में खेलते हुए देखा जा सकता है। वैसे ‘गदर’ से याद आया कुछ लोग हरलीन देओल को बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल का रिश्तेदार समझ रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को बता दें कि इन दोनों हस्तियों के बीच दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet benteng786 https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot