बॉलीवुड

ससुराल जाते ही दिशा परमार का बदल गया लुक, मराठी ड्रेस में पति संग की पूजा, देखें तस्वीर

बिग बॉस 14 फ़ेम एंड सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने 16 जुलाई 2021 को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही थी। फैंस भी कपल की शादी और उसकी रस्मों पर अपना प्यार लूटा रहे थे। फैंस ने इस जोड़ी का नामकरण भी कर दिया है। वे इन्हें प्यार से ‘दिशूल’ बुलाते हैं। कपल की शादी की हर रस्म की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच दिशा और राहुल की कुछ नई फोटोज सामने आई है जिसमें ये न्यूली मैरिड कपल घर की पूजा करते दिखाई दे रहा है।

rahul vaidya disha parmar

rahul vaidya disha parmar

rahul vaidya disha parmar

दरअसल शादी के बाद राहुल और दिशा के घर पूजा रखी गई थी। इस पूजा के दौरान कपल ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिया। दिशा के लुक की बात करें तो वे महाराष्ट्रीयन लुक में बड़ी खूबसूरत नजर आई। उन्होंने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं दूल्हे राजा राहुल की बात करें तो वे धोती-कुर्ता पहन बड़े हैंडसम दिखाई दिए।

rahul vaidya disha parmar

rahul vaidya disha parmar

rahul vaidya disha parmar

इस दौरान नई नवेली दुल्हन दिशा अपने महाराष्ट्रीयन लुक में अलग ही चमक रही थी। मांग में सिंदुर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं अपने लुक को और चमकाने के लिए दिशा ने गोल्ड की ज्वैलरी पहन रखी थी। दिशा का यह महाराष्ट्रीयन लुक फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV ? (@rahulvaidyarkv)


राहुल और दिशा इस समय सोशल मीडिया के फेवरेट कपल बने हुए हैं। उनके सभी वीडियोज़ और तस्वीरें वायरल हो जाते हैं। कुछ समय पहले ही दिशा का गृह प्रवेश का एक वीडियो वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV ? (@rahulvaidyarkv)


राहुल वैद्य के घरवालों ने अपनी नई बहू का स्वागत बड़े जोर शोर से किया था। शादी के बाद जब दिशा पहली बार ससुराल आई तो राहुल की मम्मी ने बहू को बहुत सारा प्यार दिया। इस दौरान बहू के स्वागत के लिए दरवाजे के पूरे एरिया को फूलों से सजाया गया था। यदि आप ने यह वीडियो मिस कर दिया था तो कोई बात नहीं इसे यहां देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARISHMA (@dishul_pyaar)


दिशा जब घर गई थी कि राहुल की माँ ने उनकी आरती भी उतारी थी। उन्होंने बहू को दिल से आशीर्वाद दिया था। उनके ऊपर राहुल के परिवार वालों ने फूल बरसाए थे। इस दौरान अपने ससुराल में एंट्री लेते समय दिशा बड़ी खुश दिखाई दी। दिशा और राहुल की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। राहुल ने बिग बॉस हाउस के अंदर ही दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोज के लिए राहुल ने 11 नवंबर का दिन चुना था। ये दिन दिशा का जन्मदिन भी था। बस तब से ही दोनों की लव स्टोरी सुर्खियों का हिस्सा रही।

rahul vaidya disha parmar

दिशा और राहुल की पहली मूल्यकार एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने थे और फिर इनमें प्यार हो गया था।

Back to top button