
ये हैं नदिया के पार मूवी की एक्ट्रेस की लड़की। जिनके पति ने वायरल कर दी थी अश्लील फ़ोटो…
इस एक्ट्रेस की बेटी ने 21 साल के उम्र में की शादी। दो महीने में ही टूट गई थी शादी। जिसकी वज़ह रही थी ये बात...

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे सफ़ल फिल्मों में से एक ‘नदिया के पार’ (Nadiya ke paar) को कौन भूल सकता है? यह फ़िल्म आज से क़रीब 39 साल पहले 1982 में आई थी। जिसमें साधना सिंह (Sadhana Singh) ने गुंजा का किरदार निभाया था। इस फिल्म को करने के बाद साधना रातों-रात स्टार बन गई थीं। हालांकि, एक हिट फिल्म देने के बाद उनके खाते में दूसरी कोई यादगार फिल्म नहीं आई। फ़िर काफ़ी लंबे इंतजार के बाद क़रीब चार साल पहले 2017 में साधना ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ में दस्तक़ दी। इसके बाद उन्होंने इसी साल आई ऋतिक रोशन की मूवी ‘सुपर 30’ में भी काम किया। बता दें कि सुपर-30 में साधना सिंह ने आनंद कुमार की मां जयंती का रोल प्ले किया है। वैसे, साधना के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन उनकी बेटी के बारे में कम ही लोगों को पता है। तो आइए आज हम उनकी बेटी के बारे में चर्चा करते हैं…


साधना सिंह की बेटी के बारे में हम चर्चा करें उसके पहले बता दें कि एक इंटरव्यू में साधना सिंह ने बताया था कि नदिया के पार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी इंडस्ट्री ने मुझे नहीं स्वीकार किया। हिट फिल्म के बाद उम्मीद थी कि मुझे कई ऑफर्स मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साधना के मुताबिक, कई बार तो लोग मुझे देखते ही पैर छूने लगते थे। ऐसे में 90 के दशक में साधना सिंह ने गिरिडीह (झारखंड) के रहने वाले फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार शाहाबादी से शादी कर ली थी। इसके बाद वो अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं।
View this post on Instagram

View this post on Instagram

अब बात साधना सिंह की बेटी की करते हैं। बता दें कि साधना की एक बेटी और बेटा हैं। उनकी बेटी का नाम ‘शीना शाहाबादी’ है और वो भी एक एक्ट्रेस हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे विश्वनाथ प्रसाद शाहाबादी साधना के ससुर हैं। 10 अप्रैल, 1986 को मुंबई में जन्मीं शीना ने 2009 में आई फिल्म ‘तेरे संग’ से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में शीना ने नाबालिग गर्भवती का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

View this post on Instagram
वहीं मालूम हो कि शीना शाहाबादी ने महज 21 साल की उम्र में वैभव गोरे से शादी की। हालांकि, 2007 में हुई उनकी ये शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और महज दो महीने बाद ही तलाक हो गया था। शीना की डेब्यू मूवी रिलीज होने के बाद उनकी कुछ अश्लील फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, बाद में जांच में पता चला कि इसके पीछे उनके तलाकशुदा पति का ही हाथ था और उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर शीना की फोटोज शेयर की थीं।

View this post on Instagram

ऐसे में बुरे दौर से बाहर निकलते हुए साधना की बेटी शीना ने आई मी और मैं, सोणी दे नखरे, रक्त, बिग एफ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 2019 में आई टीवी सीरीज़ ‘प्यार तूने क्या किया’ में भी काम किया है। नदिया के पार की गुंजा उर्फ साधना सिंह की बेटी शीना का ग्लैमरस अंदाज हर किसी को दीवाना बनाता है। जिसकी वज़ह से लगातार वह फ़िल्मी क्षेत्र में सक्रिय भी हैं। न कि अपनी मां के जैसे दो चार फिल्मों में काम करके बैठ गई हो।