समाचार

शादी के कुछ दिन बाद पत्नी बोली- चलो छत पर सेल्फी लेते हैं, फिर तीसरी मंजिल से दे दिया धक्का

‘सेल्फ़ी’ लेना आजकल बहुत कॉमन चीज हो गई है। बच्चे, जवान, बूढ़े हर कोई इसे लेना पसंद करता है। हालांकि कई बार लोग सेल्फ़ी के चक्कर में अपनी जान भी गवा देते हैं। वे ऐसी खतरनाक जगह पर सेल्फ़ी लेते हैं जहां उनकी जान जाने का खतरा सबसे अधिक होता है। आप ने भी कई ऐसी खबरें पड़ी होगी जान एक सेल्फी के चक्कर में किसी की जान चली जाती है।

लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सेल्फ़ी से हादसा होने वाली चीज को एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के इरादे से इस्तेमाल किया। महिला ने पति को रात में कहा कि मुझे सेल्फ़ी लेनी है छत पर चलो। इसके बाद वह उसे तीसरी मंजिल पर ले गई और कथित रूप से धक्का दे दिया।

bhopal-wife-pushed-husband-from-roof-in-the-name-of-selfie

इस बात का खुलासा तब हुआ जब 30 फिट नीचे गिरा पति 12 दिन बाद होश में आया। उसने पुलिस को अपनी पत्नी की जो खौफनाक कहानी सुनाई उसे सुन वह भी दंग रह गए। अब पुलिस समझ नहीं पा रही है कि यह कोई सोची-समझी साजिश है या फिर महज एक हादसा। चलिए इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

यह अनोखा मामला भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले धर्मेंद्र सैनी की हाल ही में सुमन से शादी हुई थी। ये शादी पति पत्नी की मर्जी से संपन्न हुई थी। इसमें दोनों की रजामंदी थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद नई नवेली पत्नी रात को पति से एक अनोखी जिद करने लगी। उसने पति से कहा कि उसे छत पर जाकर सेल्फ़ी लेनी है। पत्नी की बातों में आकार पति तीसरी मंजिल पर चला गया।

Police

पति के अनुसार सेल्फ़ी लेने के लिए वह छत की मुंडेर पर पांव डालकर बैठ गया। तभी उसकी बीवी ने उसे धक्का दिया। हालांकि उसे किसी तरह खुद को संभाल लिया। जब उसने पत्नी से कहा कि वह ये क्या कर रही है तो वह बोली कि मैं तो बस मजाक कर रही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद पत्नी ने उसे दोबारा धक्का दिया। इस बार पति खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जा गिरा।

नीचे गिरने की वजह से उसके हाथ पैर और जबड़ा टूट गया। वह बेसुध हो गया। उसे 12 दिन बाद जब होश आया तो उसने अपनी पत्नी की खौफनाक कहानी पुलिस को सुनाई। इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का केस भी दर्ज किया है।

दोनों हाथ पैर टूट जाने के बाद पति अब शायद ही दोबारा चल सकेगा। उसका अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सुमन से 30 अप्रैल को हुई थी। वहीं उसकी पत्नी ने उसे सेल्फ़ी लेने के बहाने मारने की कोशिश 20 जून की रात को की थी। इस बयान के बाद पुलिस अभी यही पता लगाने में जुटी है कि ये एक हादसा था या मर्डर। पुलिस ने कहा है कि अभी पीड़ित शख्स की पत्नी से पूछताछ होना बाकी है। इसके बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

Back to top button