समाचार

Oyo होटल में चल रहा था जिस्मफरोसी का गौरख धंधा, पुलिस ने रेड मारी तो दिखा ऐसा नजारा

देह व्यापार भारत में आज भी बहुत बड़ी समस्या है। इसे कई गैंग चोरी छिपे चलाती है। यही वजह है कि हमे आए दिन सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ने वाली खबरे मिलती रहती है। अधिकतर ये सेक्स रैकेट किसी होटल, स्पा, फार्म हाउस जैसी जगहों पर चोरी छिपके चलाए जाते हैं। अब दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा के इस मामले को ही ले लीजिए। यहां थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 में स्थित होटल रॉयल पैलेस जिस्मफरोसी का धंधा चलाया जा रहा था। होटल का मालिक इसे ओयो होटल (Oyo Hotel) के रूप में चला रहा था।

इस होटल में आए दिन कई ग्राहक आते थे और लड़कियों के साथ पैसा देकर जिस्मानी संबंध बनाकर चले जाते थे। रविवार को पुलिस ने इस ओयो होटल पर छापेमारी (Police Raid In Oyo Hotel) की। इस सेक्स रैकेट को चलाने में ओयो होटल के मालिक का बड़ा रोल सामने आया है। पुलिस ने जब इस होटल पर रेड मारी तो वहां का नजारा देख वह भी दंग रह गई। वहां चोरी छिपे जिस्म का व्यापार चल रहा था।

oyo

इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से ही 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें 5 पुरुष जबकि एक महिला है। इसके साथ ही पुलिस को छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल, 37,675 रुपये कैश और एक कार मिली है। इतना ही नहीं पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें, 5 लेडीज पर्स और 1 लैपटॉप भी जब्त किया है।

mobile and cash

पुलिस ने जब इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो एक महिला ने बताया कि वह होटल में हो रहे देह व्यापार के लिए लड़कियां लाने का काम किया करती थी। ऐसा वह होटल के मालिक मनोज के कहने पर करती थी। इस देह व्यापार से जो भी कमाई होती थी उसे उसका बतौर कमीशन भी मिलता था। महिला ने ये भी खुलासा किया कि होटल में लड़के लाने का काम होटल का मालिक खुद ही देखता था। इस काम के लिए एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता था।

noida-police-busted-sex-racket-in-oyo-hotel

महिला ने आगे बताया कि वह इस देह व्यापार के धंधे के लिए अपने साथ चार लड़कियां लेकर आई थी। इन लड़कियों को होटल का मालिक पहले और दूसरे फ्लोर पर रखता था। होटल के मालिक द्वारा इन लड़कियों को चार लोगों के पास भेजा गया था। महिला आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वे बाकी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर सेक्टर 62 में स्थित होटल रॉयल पैलेस (ओयो होटल) पर रेड मारी गई थी। यहां देव व्यापार चलाने वाले गिरोह का भांडा पुलिस ने फोड़ा है। कुल 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसमें एक महिला आरोपी के बयान के आधार पर काफी जानकारी मिली है। वहीं पांच पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इसे लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। किसी को यकीन नहीं हुआ कि ओयों होटल की आड़ में ऐसा भी कुछ होता है।

Back to top button