Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह खुलेगा छह राशियों की किस्मत का ताला, पैसों की कमी होगी दूर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

aries zodiac sign

आपका यह सप्ताह बहुत अच्छा बीतेगा। आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। खुद के बारे में ज्यादा चिंता न करें। जो जातक राेजगार की तलाश में हैं उनके लिए धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है जिससे आप थोड़े नाराज रह सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : गले के रोग हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

taurus zodiac sign

रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। लंबी योजना बनाने के लिए यह वक़्त भी बेहद अच्छा है। आपकी गंभीरता, जुनून और महत्वकांक्षा का आपको फल मिलेगा। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है। आशा निराशा के भाव भी रहेंगे। ऐसे में आपको शांत चित्त रहना आवश्यक है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में विरोधी रुकावटें डाल सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लगातार मिलते कार्य के कारण आप सफल बने रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

gemini

इस सप्ताह आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आप परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग भी मिलेगा। कुछ कार्यों में कठिनाइयां हाे सकती हैं लेकिन सत्य के साथ आगे बढ़िए सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने से मन काफी उदास रहेगा।

करियर के विषय में : प्रोफेशन या कार्यक्षेत्र में सहजता बनी रहेगी। कारोबार में लाभ की उम्मीद है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत सुधारें, क्योंकि कमजोर शरीर दिमाग को भी कमजोर बना देता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आपका तीखा व्यवहार आपके दुश्मनों की लिस्ट बढ़ा सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाएं और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चिन्तित रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपका करियर नए रूप में उभर के आएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य आपका आमतौर पर अच्छा बना रहेगा, लेकिन शरीर में आलस्य की बढोत्तरी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

अगर आप व्यापार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। खुद को थोड़ा सा चिंतित महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे ताे सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी।

करियर के विषय में : व्यापार में उन्नति के योग बनते नजर आ रहे हैं और धन लाभ भी हो सकता हैं।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको घेर सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo

कार्यक्षेत्र में नये सम्पर्क आपको बड़ी सफलता की तरफ लेकर जा सकते हैं। आपकी नेतृत्व कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कोई आपकी छवि धूमिल कर सकता है, अत: असावधानी न बरतें। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य में कमी आयेगी। आलस्य आप पर हावी रहेगा। यह सप्ताह पिता-पुत्र के रिश्तों के लिए बेहतर नही होगा. कुछ अनचाही घटना घट सकती है।

प्यार के विषय में : जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुराने रोग बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस सप्ताह आपका मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ेगा। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी हड़बड़हट में आकर आप कार्य बिगाड़ भी सकते हैं। नौकरी करने वालों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बिजनेस में भी सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह सभी आर्थिक परेशानियों का अंत हो जाएगा और आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द व नींद न आने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

scorpio

नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। जो लोग विदेश में अथवा किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय प्रतिकूल  है, उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करते रहना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में पछताना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बिजनेस या नौकरी में कोई नई शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

sagittarius

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहेगा। धन का निवेश बिना सोच-समझ न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। नजदीकी लोग आपके ईर्ष्या रख सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े निवेश में सावधानी रखें। हो सकता है कि विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता हो जाए।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगलों के लिए आने वाला सप्ताह शुभ है।

करियर के विषय में : बिजनेस बढ़ाने की कोशिशों में आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स का मन भी पढ़ाई में लगेगा।

हेल्थ के विषय में : गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

capricorn

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर पड़ सकता है। कठिन परिश्रम व अत्यधिक प्रयास करने के बावजूद आपको सफलता मिलने में संदेह है। बेहतर होगा आप अपनी सोच आशावादी रखें और पूरी हिम्मत से विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। सहयोगी से मदद कम मिल पाएगी, इसलिए आपको धैर्य पूर्वक इस सप्ताह को निकालना होगा। दूसरों के मामलों के हस्तक्षेप से बचें।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

करियर के विषय में : नौकरी-धंधे से जुड़े ऑफर्स मिले तो उन पर तत्काल कोई फैसला न करें।

हेल्थ के विषय में : डॉक्टर की सलाह की जरूरत बनी रहेगी। अगर आप कुछ परहेज करेंगे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

aquarius

इस सप्ताह कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो किसी बात पर तना-तनी होने की भी आशंका है। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। पड़ोसियों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह कुछ खास और रोमांटिक होने वाला है।

करियर के विषय में : नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

pisces

इस हफ्ते आपके रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा हावी ना हाेने दें। गुस्सा करने से बचें। बहस करना भी आपके लिए उचित नहीं है। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौक़ा मिलेगा, इसलिए बेहतर करने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए समय बेहतर है। आपके जीवनसाथी का मिजाज बढिया रहेगा।

करियर के विषय में : शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। आय में बाधा तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत ठीक-ठाक रहेगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मकड़ी के जालों से लेकर काली बिल्ली तक, ये 10 घटनाएं बताती है आपके ऊपर है शनि की अशुभ छाया

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor togel online slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot https://www.saudiwave.com/ Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto slot toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot gacor malam ini slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo slot dana gacor OCE69 toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor wika togel slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D Scatter Hitam 988slot kari4d ladangtoto toto slot scatter hitam