अध्यात्म

मरे हुए रिश्तेदार इस तरह से करते हैं हमसे संपर्क, जानिये और पहचानिये इन संकेतों को

मृत्यु के बाद इंसान का क्या होता है इसे लेकर दो तर्क हैं। पहला ये कि व्यक्ति के मरने के बाद से ही उसका अक्स पूरी तरह से मिट जाता है। मतलब एक बार मृत्यु हुई तो सबकुछ खत्म। फिर उस व्यक्ति का कोई भी अस्तित्व नहीं रहता है। कहानी वहीं खत्म हो जाती है। फिर कुछ मान्यताओं की माने तो मरने के बाद सिर्फ शरीर नष्ट होता है लेकिन आत्मा जीवित रहती है। वह बिना किसी शरीर के एक जगह से दूसरी जगह भ्रमण करती है।

dead relative walking

कुछ लोग ये भी मानते हैं कि किसी कारणवश यदि व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष न मिले और वह धरती पर फंस जाए तो उसकी रूह यहां वहां भटकती रहती है। भगवद गीता में भी बताया गया है कि मृत्यु के बाद शरीर का नाश होता है लेकिन आत्मा अमर होती है।

soul

ऐसे में सवाल ये उठता है कि यदि हमारे परिजन मरने के बाद आत्मा के रूप में मौजूद हैं तो क्या वे हमसे संपर्क भी कर सकते हैं? मान्यताओं की माने तो ऐसा हो सकता है। आप में से कई लोगों ने भी ऐसा कुछ महसूस किया होगा जब आपको अपने किसी मृत परिजन के आसपास होने का एहसास होता है। कहते हैं कि ये मृत परिजन जरूरत पड़ने पर आप से संपर्क भी कर सकते हैं। ये आपको भविष्य के अच्छे या बुरे संकेतों के बारे में बताते हैं।

ghost

कई बार परिजनों की आत्माएं परिवार को मुसीबत से बचाने के लिए संपर्क करती है। फिर कुछ मामलों में वह आपके किसी काम से खुश होकर आपको आशीर्वाद भी देती हैं। इसके कुछ संकेत होते हैं जिन्हें आपको समझना होता है।

मृत परिजन ऐसे करते हैं आप से संपर्क

walking

1. जब आप चलते हैं को कई बार ऐसा एहसास होता है कि कोई आपके पीछे चल रहा है या खड़ा है। ये मृत परिजन के आप से संपर्क करने की कोशिश हो सकती है।

2. कमरे में रखी चीजों का अचानक से हिलना डुलना या कोई सामान का गिर जाना भी कई पार मृत परिजन के संपर्क करने का संकेत हो सकता है।

dead relative in dream

3. मृत परिजन का सपने में दिखना भी उनके संपर्क करने का एक जरिया होता है। ये सपने में आकर आपको किसी चीज के प्रति आगाह करना चाहते हैं।

4. कई बार हमारे कानों को कोई आवाज सुनाई देती है। ऐसा लगता है जैसे कोई हमे पुकार रहा है। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। यह भी एक प्रकार का संकेत है कि आपके मृत परिजन आप से कुछ कहना चाहते हैं।

Back to top button