दिलचस्प

यह शानदार मंदिर सिर्फ बियर की खाली बोतलों से बना है, देखिये तस्वीरें…!

जब भी हम किसी घर के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में यही बात आती है कि हर घर मिट्टी और पत्थर से बनाया जाता है, और आज तक हमने इन्हीं चीजों से बनी इमारतों को देखा है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो मिट्टी और पत्थर से नहीं बल्कि बीयर की खाली बोतलों से बनाया गया है। हम बात कर रहे हैं थाईलैंड में बने एक मंदिर की। यह भगवान बुद्ध का मंदिर है इसका निर्माण बौद्ध भिक्षुओं ने किया है।

10 लाख खाली बोतलों से बनवाया गया है मंदिर :

इस बुद्ध मंदिर का नाम है वाट प महा चेदि खेव। जैसा कि मैंने आपको पहले ही बता दिया कि यह मंदिर मिट्टी पत्थर से नहीं बना है। बल्कि बीयर की खाली बोतलों से बना है। यह मंदिर अपने आप में एक अनोखा मंदिर है। इस अनोखे मंदिर को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग दूर-दूर से आते हैं। थाईलैंड के सिस्टा प्रांत में इस मंदिर को बनाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि बौद्ध भिक्षुओं ने 10 लाख खाली बोतलों से इस मंदिर को बनवाया है। जब आप इस मंदिर को देखने जाएंगे तो आप विश्वास ही नहीं कर पाएंगे कि वाकई यह बीयर की खाली बोतलों से बनाया गया है।

हर एक चीज बनी है बीयर की बोतलों से :

जब आप इस मंदिर को देखेंगे तो इसका कोना कोना हरी और भूरे रंग की बोतलों से बनवाया गया है। यहां की दीवारें भी इतनी सुंदर हैं। जो आपका मन मोह लेंगी। इन दीवारों को बोतलों की सुंदर कलाकृति से बनवाया गया है। जो देखने में अद्भुत हैं और अनोखी नजर आती हैं। जब भी आप इस मंदिर को देखेंगे तो आप को इस बात का एहसास होगा कि दुनिया में कोई भी चीज बेकार नहीं होती। बेकार चीजों का लोगों को किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए यह हमें इस मंदिर से सीखना चाहिए। बेकार चीजों से भी हम एक खूबसूरत इमारत और कई चीजें बनवा सकते हैं।

 

Back to top button