दिलचस्प

ATM से पैसे निकालते समय लड़की ने किया जबरदस्त डांस, लोग बोले- बॉयफ्रेंड का कार्ड मिल गया क्या?

इस कोरोना काल में ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं है। इसलिए हमे अपनी लाइफ के हर पल को मस्ती के साथ जीना चाहिए। कल किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। यदि हम जीवन के छोटे छोटे पलों को इन्जॉय करने लग जाए तो जिंदगी बहुत ही आसान हो जाएगी। वैसे भी हमेशा खुश रहने और हंसते रहने से हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

girl dance inside atm

खुश रहने और इन्जॉय करने का एक तरीका डांस करना भी है। यह जरूरी नहीं कि आप एक प्रोफेशनल डांसर की तरह नाचे। डांस दिल से करना चाहिए। खुलकर नाचे, ये न सोचे कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोचेगा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की को ही ले लीजिए।

girl dance inside atm

दरअसल इंटरनेट पर डांस करती एक लड़की का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। अब आप कहेंगे कि इसमें क्या है बहुत से वीडियो आते हैं लड़कियों के डांस करने वाले, लेकिन जनाब ये लड़की ATM मशीन से पैसे निकालने के दौरान डांस कर रही है। आप ने लोगों को कई अलग अलग जगहों पर डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन ATM से पैसे निकालते समय डांस करते हुए शायद ही किसी को देखा होगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एटीएम से पैसे निकालती है। इस दौरान वह बड़ी ही स्टाइल और मस्ती के साथ डांस भी करती है। उसे इस तरह एटीएम के पास डांस करता देखना काफी दिलचस्प होता है। उसका यह डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो से आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) भी इंप्रेस हुए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एटीएम से पैसे निकालने का मजेदार तरीका.’


एटीएम में डांस करती इस लड़की के वीडियो को 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसके ऊपर कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘इसको पता चल गया, एसी का अपना अलग ही मजा है।’ फिर एक बंदा लिखा है ‘लगता है लड़की को पहली सैलरी मिल गई है और अब वह अपने पैसे निकालने आई है।’


वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

 

Back to top button