स्वास्थ्य

होंठों पर जमा पपड़ी से हैं परेशान, दूर करने के लिए आजमाएं ये सरल उपाय

गर्मियों में अक्सर होंठ फट जाते हैं और इनमें बेहद दर्द भी होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और कई बार इनमें से खून भी आने लग जाता है। इस समस्या से बचने के अधिक पानी इस मौसम के दौरान पीएं। साथ में ही होंठों पर नमी बनाए रखें। होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जगह घरेलू चीजों को इनपर लगाएं। इन चीजों की मदद से होंठों पर पपड़ी जमने की परेशानी दूर हो जाएगी और नमी भी बनीं रहेगी।

इस वजह से फटते हैं होंठ

dry lips

होंठों की त्वचा सबसे पतली होती है और जब शरीर में पानी की कमी होती है। तो सबसे पहले होंठ ही फटते हैं। अगर समय रहते इनपर ध्यान न दिया जाए। तो इनमें दर्द होने लग जाती है और खून तक आने लग जाता है। ऐसे में अपने होंठों का खासा ध्यान रखें और नीचे बताई गई चीजों को समय-समय पर इनपर लगाया करें।

नारियल तेल

नारियल का तेल होंठों के लिए उत्तम माना जाता है। इस तेल को होंठों पर लगाने से नमी बरकरार रहती है। नारियल तेल को इनपर लगाने से स्किन का पोषण सही से होता है और होंठों पर जमा पपड़ी सही हो जाती है। नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों भी होते हैं। जो कि लिप्स की रक्षा करते हैं।

oil

होंठे फटने पर आप बस दिन में 4 से 6 बार इन पर नारियल का तेल लगा लें। ऐसा करने से एक ही दिन में होंठ सही हो जाएंगे।

शहद

शहद की मदद से भी होंठों को सही किया जा सकता है। होंठों के रुखा होने पर इनपर शहद लगा दें। शहद ड्राई होंठों को एकदम से सही कर देगा। शहद में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कि फटे होंठों और स्किन की डेमेज को फौरन सही कर देते हैं। शहद के इस्तेमाल से डेड स्किन भी साफ हो जाती है।
Honey< रात को सोने से पहले थोड़ा सा शहद लेकर उसे होंठों पर अच्छे से लगा दें। इसे लगा ही रहने दें और सुबह उठकर होंठों को पानी से साफ कर लें। जब तक होंठ सही न हो जाए रोज रात को ये प्रक्रिया करें। एलोवेरा जेल एलोवेरा जेल की मदद से भी होंठों की सही किया जा सकता है। इस जेल को होंठों पर लगाने से इनका रूखापन दूर हो जाता है। साथ में ही ये त्वचा को गोरा भी बना देते हैं। इसलिए जिन लोगों के होंठ कालें हैं। वो भी रोज रात को इस जेल को लगाया करें। aleovera gel

ये जेल लगाने के अलावा आप चाहें तो एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और ऐसे होने पर होंठ फटते नहीं है।

घी

ghee

होंठों पर पपड़ी जमने पर इनपर घी लगा दें। घी लगाने से नमीं बनी रहती है और ये फटते भी नहीं है। रात को सोने से पहले थोड़ा सा घी गैस पर गर्म कर लें। फिर इसे हल्के हाथों से इनपर लगा दें।

तो ये थे कुछ उपाय जिन्हें करने से फटे होंठों की समस्या दूर हो जाती है। इन उपायों के अलावा आप रोज कम से कम 8 गिलास पानी भी पिया करें। क्योंकि होंठों के फटने की मुख्य वजह शरीर में पानी की कमी होने माना जाता है।

Back to top button