समाचार

महिला ने कराई रेप की शिकायत, बोली – मैंने सोचा पति सो रहा है मेरे साथ लेकिन कोई और कर गया रेप

मध्य प्रदेश पुलिस के पास एक अनोखा मामला आया है। जिसमें एक महिला ने अपने साथ रेप होने की शिकायत दर्ज करवाई है। हैरानी की बात ये है कि महिला का जिस समय रेप किया गया। उस समय उसका पति साथ में ही सो रहा था और उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी। ये मामला राज्य के रीवा का है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हर पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का कहना है कि उसके साथ एक युवक ने ये सब किया है। वो अपने पति के साथ जब सो रही थी। उस दौरान एक युवक आया और उसके साथ रेप किया। महिला के अनुसार उसे लगा की शायद वो उसका पति है। इसलिए उसने विरोध नहीं किया। लेकिन जब महिला को पता चला की ये कोई ओर है। तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबित जब उसके साथ ये सब हो रहा था। उस समय उसका पति पास ही सोया हुआ था।

sleeping

रेप की यह घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ झोपड़े में रहती है। महिला ने बताया कि हादसे वाली रात को पति के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। एक बिस्तर में पति और पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। अंधेरा होने के कारण महिला उसका चेहरा नहीं देख सकी। उसे लगा की वो उसका पति है।

महिला ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि मैं उस युवक को पति समझ रही थी। इसलिए शांत रही है। महिला के अनुसार जब उसे  पति के बिस्तर के दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ। तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन वो बाद में फरार हो गया।

rape of a wife

इस घटना के अगले ही दिन महिला ने अपने पति के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला के शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस फिलहाल अभी जांच कर रही है और जिस आरोपी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है, वो अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

हर पहलु से हो रही है जांच

nightmare

पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। पुलिस को महिला की बताई गई बातों पर पूरी तरह से यकीन नहीं हुआ है। जिसके कारण ही पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की बाते पुलिस के गले नहीं उतर रही है। कहा जा रहा है कि महिला जिस झोपड़े में रहती है, वो काफी छोटा है। काफी कम जगह पर बिस्तर लगाकर दंपति और उसका बच्चा सो रहा था। उसी बिस्तर में महिला बलात्कार की जानकारी दे रही है। यदि महिला के साथ बिस्तर में बलात्कार हुआ है। तो उसके पति को पता कैसे नहीं चला

एएसपी विजय डाबर ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की आयु 27 साल की है। मऊगंज थाना क्षेत्र थाने में महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। एक आवेदन देते हुए महिला ने कहा है कि उसके साथ रेप हुआ है। महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि 13 मई को वो पति और बच्चे के साथ झोपड़े में सो रही थी। तभी किसी ने उसके साथ गलत काम किया है।

इस वजह से हो रहा है शक

पुलिस के अनुसार महिला ने जिस व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाया है। उसे वो पहले से जानती है। आरोपी व्यक्ति के साथ महिला के पति का लंबे समय से विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस किसी भी नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंची है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Back to top button