राशिफल

Rashifal 29 April: आज का दिन इन 4 राशि वालों को देगा शुभ फल, 2 राशि वालों का होगा नुकसान

हम आपको गुरुवार 29 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन में अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज अपनी वाणी पर संयम बिल्कुल ना खोएं। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।‌ आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। लीगल डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक से पढ़ लेना चाहिए अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घर में कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है जो आपको बेहद प्रिय है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर बनेंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। कोई भी नई सौदेबाजी करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गृह निर्माण संबन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने पैसे की स्तिथि को लेके इतना भी लापरवाह न हो जाएं कि आप अपना पैसा कहीं फंसाते चले जाएं। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

हालात के भरोसे चलने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं और अच्छी-भली स्तिथि भी कठिनाइयों में पड़ सकती है। आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका गलत रवैया और कड़वे बोल किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। करियर के लिए आज का दिन बहुत सुंदर मौके लेकर आया है। लवमेटस के लिए आज का दिन खुशियों का दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप के आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। अन्य दिनों की अपेक्षा उस दिन आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप जो कुछ करना चाहते हैं उस ओर हिम्मत से कदम बढ़ाने में घबराएँ बिल्कुल नहीं। आज आप रिश्तों के बीच पुरानी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। आज विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं। कुछ व्यक्तियों को आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी एवं तनावपूर्ण रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन लाभ हो सकता है‌। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों को किसी को उधार माल देने से बचना होगा अन्यथा पैसा डूब सकता है। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है, संयमपूर्वक कार्य करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। किसी नई बात, योजना या काम के लिए दिन सही है। कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं।

आपने Rashifal 29 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चाणक्य नीति : यह 3 बातों का माता-पिता रखेंगे ध्यान तो बच्चों का भविष्य बनेगा उज्जवल

Back to top button