समाचार

शादी में पूड़ी बेलने गई थी महिला, हलवाई ने चार लोगों के साथ मिल कर कर दिया गंदा काम

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से परेशान है। हर तरफ हाहाकार मच रही है। लोग लाखों की संख्या में बीमार पड़ रहे हैं, हजारों की संख्या में मर रहे हैं। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी हवस की प्यास बुझाने में लगे हुए हैं। अब उत्तर प्रदेश के आगरा का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक महिला शादी में पूड़ी बेलने आई थी। लेकिन हलवाई और उसके साथियों ने उसके साथ गैंग रैप कर डाला।

महिला का आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर उसका सामूहिक बलात्कार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी में पूड़ी बेलने गई थी। यहां हलवाई और उसका एक अन्य साथी उसे शादी के पंडाल से दूर ले गए। यहां हलवाई के तीन और साथी आ गए। इसके बाद सभी ने बारी बारी से मिलकर महिला का रेप किया। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद सभी महिला को आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर भाग गए।

महिला इसके बाद किसी तरह पास की एक पुलिस चौकी पहुंची हालांकि यहां उसे कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। फिर उसने ग्रामीणों की मदद ली और पुलिस को कॉल कर सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस आ गई। पुलिस द्वारा महिला को मदिकाल जांच के लिए भेजा गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह फिलहाल अस्पताल में एडमिट है।

महिला के पट्टी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद आरोपीयों की तलाश की गई। चार में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। बाकियों की तलाश जारी है। महिला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रविवार को वह आंवलखेड़ा में एक मैरिज होम हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई थी। इसी के बाद हलवाई उसे धोखे से शादी पंडाल से दूर ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण पश्चिम) सत्यजीत गुप्ता ने इस मामले में कहा कि महिला द्वारा जिन दो लोगों के नाम बताए गए हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उन्हें जल्द ही पकड़ लेगी।

यह पूरी घटना अपने आप में बहुत दुखद है। आज के समय में क्या एक महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है? इस समस्या से निपटने का एक ही रास्ता है कि आरोपियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जब तक उनके मन में खौफ पैदा नहीं होता है तब तक वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे। वैसे इस पूरे मामले में आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button