दिलचस्प

ये लड़का है या रबर का गुड्डा?

1-100

कहते हैं न की अभ्यास करने से मनुष्य कुछ भी कर सकता है और यही मिसाल पेश करता है, एक छोटा बच्चा। जिसे रबर मानव कहना गलत नहीं होगा।

महाराष्ट्र में इन दिनों एक 13 वर्षीय किशोर की चर्चा हो रही है। आदित्य कुमार जंगम नामक इस किशोर का शरीर रबर की तरह लचीला है।

आदित्य ने बताया कि वह अपने शरीर को लचीला बनाने पर लंबे समय से काम कर रहा है, ताकि गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम शामिल हो सके।

शरीर मोड़ने के साथ यह बालक अपने शरीर से कई ऐसे कारनामे कर सकता है जिनका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते, इन्ही कारनामों में से एक है पैरो को मोड़ कर उससे ब्रश पकड़ कर मुँह साफ़ करना।

पहले यह किसी योगी और सन्यासी के लिए ही संभव होता था, क्योंकि वो ऐसे कई आसनों का अभ्यास करते रहते थें। लेकिन आदित्य ने इस असंभव कार्य को पूरा ही नही किया बल्कि इसमें पारंगत भी हासिल की।

5-19
आदित्य अपने सिर को 160 डिग्री पर घुमा सकता है। वह इस कौशल का श्रेय अपने कोच मंगेश कोपकर को देता है। कोपकर अपने एकेडमी में 20 से 30 बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। लेकिन किसी भी बच्चे का शरीर आदित्य के जितना लचीला नहीं है।

Back to top button