दिलचस्प

यह व्यक्ति पेट भरने के लिए खाना नहीं बल्कि खाता है पेड़ों के पत्ते और लकड़ियां…. देखें वीडियो!

दुनिया विविधता से भरी हुई है। इस पृथ्वी पर ऐसी-ऐसी घटनाएं और लोग देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता है। सही कहा गया है कि प्रकृति की गोद से बेहतर कोई जगह नहीं होती है। अगर आप पूरी तरह से प्रकृति के नियमों का पालन करते हैं और उस पर निर्भर रहते हैं तो आपकी रक्षा भी प्रकृति ही करती है।

 

अगर आप भूखे होंगे तो आपका पेट भरने के लिए भोजन भी प्रकृति ही देगी। हालांकि यह अलग बात है कि प्रकृति अपने हिसाब से आपको भोजन उपलब्ध करवाएगी। आपने अक्सर किसी जानवर को पेड़ के पत्ते खाते हुए देखे होंगे। लेकिन क्या कभी आपने किसी आदमी को पेड़ के पत्ते खाने के रूप में खाते हुए देखा है?

25 सालों से पेट भरने के लिए खा रहा है पेड़ की पत्तियां:

शायद यह नजारा देखकर आप ही नहीं दुनिया का कोई भी व्यक्ति हैरान हो जायेगा। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाने जा रहे हैं जो अपनी भूख मिटाने के लिए पेड़ के पत्ते और लकड़ियां खाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह आज से नहीं बल्कि पिछले 25 सालों से लगातार पेट भरने के लिए यही खा रहा है।

कुछ समय पहले थी आर्थिक हालत खराब:

दरअसल हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं वह पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला महमूद बट है। आपको बता दें कुछ समय पहले महमूद की आर्थिक हालत काफी खराब हो गयी थी। उसके पास अपना पेट भरने तक का भी पैसा नहीं था। उसने अपना पेट भरने के लिए भीख मांगना बेहतर नहीं समझा। इसके बाद उसने जिन्दा रहने के लिए पेड़ों की पत्तियां और लकड़ियां खानी शुरू कर दीं।

पत्तियां खाने पर भी पूरी तरह से है स्वस्थ:

हालांकि आज महमूद की आर्थिक हालत ठीक हो गयी है, लेकिन उसे पत्तियां खाने की आदत लग चुकी है। यही नहीं पेड़ों की पत्तियां खाने के बाद भी वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे कोई बिमारी नहीं है, और वह डॉक्टर के पास भी बहुत कम जाता है। अब उसे पेड़ों की पत्तियां खाना अच्छा लगता है। यकीनन वीडियो देखने के बाद आपकी आंखें हैरानी से फटी की फटी रह जायेंगी।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/4oZp9huI7Q8

Back to top button