दिलचस्प

घोड़े को कंधे पर उठता है ये शख्स, हाथ से ठोंक देता है कील, दांतों से मोड़ता है लोहे की रॉड: देखें

आप ने इंसान को घोड़े ऊंट पर बैठे तो कई बार देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो ऊंट घोड़ों को ही अपने ऊपर बैठा लेता है। दरअसल यूक्रेन के रहने वाले दिमित्री खलादजी बड़े बड़े जानवरों और भारी चीजों को अपने कंधों पर उठाने के लिए फेमस है। जब आप उनका टेलेंट देखोगे तो मुंह से यही निकलेगा कि ‘भाई ये तो रियल लाइफ Hulk है।

दिमित्री खलादजी की गिनती दुनिया के सबसे मजबूत बंदों में भी होती है। वे कभी घोड़े को अपने कंधों पर रख लेते हैं तो कभी ऊंट को उठा लेते हैं।

इतना ही नहीं वे तो भारी भरकम बुल को भी अपने कंधों पर लाद चुके हैं। एक बार तो उन्होंने हद ही कर दी थी जब घोड़े के साथ साथ उसके ऊपर बैठी सवारी को भी उठा लिया था।

वैसे जानवरों के अलावा वे कई इंसानों को भी एकसाथ उठा चुके हैं। दिमित्री खलादजी ऐसा इसलिए भी कर पाते हैं क्योंकि वे एक पावर लिफ्टिंग चैंपियन भी हैं।


भारी चीजों को उठाने के अलावा भी दिमित्री और कई हैरतअंगेज कारनामे करते हैं। यदि आप ऊनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर दौड़ाओगे तो पाओगे कि ये बंदा गजब का ताकतवर है। लोग कील ठोंकने के लिए हथोड़े का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये साहब तो अपने मजबूत हाथों से ही कील ठोंक देते हैं।


यह सब कारनामे दिखाने के पहले वे सर्कस में भी काम किया करते थे। यहीं से इनकी रोजी रोटी इनका शौक बना और अब अपने इसी टेलेंट की बदौलत ये पूरी दुनिया में फेमस हैं। इनका सिर्फ शरीर ही मजबूत नहीं है बल्कि दांत भी ताकतवर है। ये अपने दांतों से लोहे की रॉड तक मोड़ देते हैं।


एक पूरी की पूरी सवारियों से भरी एसयूवी गाड़ी ऊनके पैरों के ऊपर से निकल जाती है और उन्हें कुछ भी नहीं होता है। वे लड़की सहित बड़े पियानो को भी उठाने का दमखम रखते हैं। इतना ही नहीं 152 किलो वजन तो ये एक हाथ से ही उठा लेते हैं। लोग मजाक में बोलते हैं कि उनका हाथ नहीं हथोड़ा है।


हैरत की बात तो ये है कि दिमित्री 60 से अधिक बार गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। वैसे यदि आप भी कुछ ऐसा ट्राय करने की सोच रहे हैं तो ख्याल दिमाग से निकाल दीजिए। वे एक ट्रेन्ड पॉवर लिफ्टर है। आप ऐसा करोगे तो सीधा अस्पताल का रास्ता नापते नजर आओगे।

Back to top button