राशिफल

Rashifal 25 February: आज बन रहा है गुरु पुष्य योग, भगवान विष्णु करेंगे इन 7 राशियों का उद्धार

आज गुरु पुष्य योग बन रहा है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। कुल 27 नक्षत्र होते हैं और इनमें पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ और उत्तम माना गया है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। हम आपको गुरुवार 25 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अत्यधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी सलाह मानेंगे। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा फायदा होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आप लाभान्वित भी होंगे, क्योंकि आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। जबरदस्ती के खर्चे अपनी सुख-सुविधाओं पर करने से बचें और धन की बचत करने की आदत डालें नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से सुख  की अनुभूति होगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अचानक धन लाभ आपको प्रसन्न करेगा। छात्रों को वांछित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आज आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे। आज अनवाश्यक खर्च व अचानक किसी के भी दबाव में न आएं। अन्यथा आप अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने लगेंगे जो कि आपके लिए प्रतिकूल स्थिति लेकर आ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने भाषण पर कड़ी निगरानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपके भरोसे हो सकते हैं। परिवार के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ सकती है। व्यापार के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी। बिजनेस में आने वाली परेशानियों से निपटने की कोशिश करें। आज आप रोमांटिक विचारों में खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। कार्य के मोर्चे पर अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। आपके सहकर्मी पर्याप्त सहयोग करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यक्षेत्र में कन्या राशि वाले कुछ सुखद अनुभव करेंगे। आप अपनी धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि लेंगे। ज्यादातर मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। किसी बड़े या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का अच्छा मौका आज आपको मिल सकता है। अनावश्यक बहस और चर्चाओं से दूर रहें। आपका आत्मविश्वास उच्च बना रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। उनके प्रिय से उन्हें प्रेम की सौगात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोत्तरी आपके स्वभाव को संतुलित रखेगी, जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। परिवार का माहौल आप को मजबूती प्रदान करेगा। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इनकम, खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके काम को सराहना मिल सकती है। आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे। आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, चोट-चपेट से भी बच कर रहें। किसी भी तरह की यात्रा से आपको बचना चाहिए। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। आपको अपनी बुद्धि से बिजनेस, नौकरी या प्रोफेशन में फायदा मिल सकता है। आपके परिवार के किसी बुजुर्ग खासतौर पर आपके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके आराम और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। खुशखबरी से जुड़ा एक काम आपको खुश कर देगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में चमक आएगी। ग्रह-नक्षत्रों के अनुकूल होने से दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे। आपके व्यावसायिक भागीदारों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। अनावश्यक चिंतन से दूरी बनाएं। काम धंधे पर क्षणिक रूप से उल्टा असर हो सकता है। निवेश में हानि से कष्ट होगा। काम के सिलसिले में दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। नौकरी में आपके प्रयास फल देंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। ध्यान और योग में मन लगाएं। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आपकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि में वृद्धि की संभावना रहेगी। जीवनसाथी और संतान आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर भी विचार हो सकता है। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे।

आपने Rashifal 25 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शिवरात्रि के दिन शिवलिंग को बस अर्पित कर दें ये दो चीजें, हो जाएगी हर कामना पूर्ण

Back to top button