बॉलीवुड

रेखा सहित इन 4 हसीनाओं से विनोद मेहरा ने रचाई थी शादी, महज 45 साल की उम्र हो गया था निधन

विनोद मेहरा (Vinod Mehra) बॉलीवुड के बीते जमाने के मंजे हुए कलाकार थे । आज यदि वो जिंदा होते तो अपना 76वां जन्मदिन मना रहे होते। 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे विनोद का निधन 30 अक्टूबर 1990 में हार्ट अटैक आने की वजह से हो गया था। मौत के समय उनकी बेटी सोनिया महज 2 साल की थी। उन्होंने अपने जीवन में कुल 4 शादियां की थी। हालांकि इनमें से एक को उनकी बीवी होने का दर्जा नहीं मिल सका था।

विनोद मेहरा ने पहली शादी अपने घरवालों की मर्जी से मीना ब्रोका से की थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही उन्हें हल्का दिल का दौरा आ गया था। जब वे इससे रिकवर हुए तो खुद से 16 साल छोटी एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को दिल दे बैठे। कुछ महीने इनका लव अफेयर चला और फिर शादी हो गई। हालांकि ये शादी भी सिर्फ चार साल में टूट गई।

बिंदिया को तलाक देने के बाद विनोद ने किरण संग सात फेरे लिए। इस शादी से उन्हें बेटी सोनिया और बेटा रोहन हुए। इसके बाद 45 साल की उम्र में विनोद को दूसरा हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। पति के निधन के बाद किरण बच्चों के साथ केन्या शिफ्ट हो गई।

विनोद की बेटी सोनिया ने 8 वर्ष की उम्र से ही एक्टिंग क्लास लेना शुरू कर दिया था। लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स की अभिनय की परीक्षा में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। फिर 17 वर्ष कि उम्र में वे मुंबई आकर अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स में 3 महीने का अभिनय कोर्स करने लगी। अभिनय के साथ साथ सोनिया ने डांस भी सीखा।

बोलवूड में सोनिया की पहली फिल्म ‘विक्टोरिया नं. 203’ (2007) थी। फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर थे। इसके बाद उन्होंने तीन और फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वे ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) में तान्या कपूर के किरदार में नजर आई थी। फिल्म के अलावा वे एमटीवी के एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज, और एमटीवी स्टाइल चेक जैसे शोज़ में बतौर VJ भी काम कर चुकी हैं।

विनोद मेहरा के बेटे रोहन की बात करें तो उन्होंने हाल ही में ‘बाजार’ फिल्म से डेब्यू किया है। इसमें साफ अली खान मुख्य भूमिका में थे जबकि रोहन रिजवान अहमद के रोल में नजर आए थे।

यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के अनुसार विनोद की एक शादी रेखा से भी हो चुकी है। हालांकि जब वे रेखा को लेकर घर गए थे तो उनकी मां ने चप्पल निकाल रेखा को घर से बेदखल कर दिया था। ऐसे में विनोद ने रेखा को कुछ दिन अपने घर रहने की सलाह दी थी। हालांकि बाद में ये शादी टूट गई।

Back to top button