विशेष

जानिए कैसे?: तुषार कपूर बने कुँवारे बाप

तुषार कपूर बिना शादी किये एक बच्चे के बाप बन गए है। मुम्बई के जसराज हॉस्पिटल से सरोगेसी के जरिये तुषार कपूर बन गए है, एकल पिता। वो अपने बच्चे के लिए अभी से बहुत चिंतित रहते है और ये उनका बच्चे से लगाव दिखाता है, उन्होंने बच्चे का नाम लक्ष्य रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी। इसको उन्होंने एक तस्वीर के जरिये जाहिर किया।

images (2)

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर बिना शादी किए ही पापा बन गए हैं। जी नहीं तुषार ने किसी बच्चे को गोद नहीं लिया है, बल्कि यह उनका अपना बच्चा है। बॉलीवुड का यह पहला मामला है जब कोई अभिनेता शादी से पहले पिता बना है।

दरअसल तुषार सरोगेसी और आईवीएफ तकनीक का सहारा लेकर पिता बने हैं। तुषार कपूर बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं और उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। तुषार ने सरोगेसी के जरिए पिता बनने की इच्छा जताई थी। मुंबई के जसलोक अस्पताल में डॉ फिरूजा पारिख की देखरेख में तुषार के बच्चे का जन्म हुआ।

डॉ. फिरूजा ने कहा कि तुषार लगातार बच्चे का हालचाल लेते रहे इसे देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। एक तरफ जहां तुषार कपूर बाप बनने से खुश हैं, वहीं उनके माता-पिता यानी जितेंद्र और शोभा भी काफी खुश हैं। जितेंद्र ने कहा कि तुषार बहुत होनहार बेटा है और उम्मीद है कि लक्ष्य के लिए वो एक अच्छा पिता साबित होगा।

अधीक पढें अगले पेज पर

1 2Next page
Back to top button