अध्यात्म

I नाम वालों के पास चुंबक की तरह खींचे चले आते हैं लोग, जाने इनकी 10 दिलचस्प बातें

अंक ज्योतिष की माने तो किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से आप उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको I (आई) लेटर से शुरू होने वाले जातक की खूबियों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

1. जिन जातकों का नाम I अक्षर से शुरू होता है वे प्रभावी पर्सनालिटी के होते हैं। ये जहां भी जाते हैं अपने व्यक्तित्व से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं। लोग इनकी बात ध्यान से सुनते हैं। कई तो इनसे प्रेरणा भी लेते हैं।

2. I अक्षर के नाम वालों के बहुत फैन होते हैं। लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं। इनके व्यक्तित्व में कुछ ऐसा आकर्षण होता है कि लोग न चाहते हुए भी इनके करीब आने पर मजबूर हो जाते हैं।

3. ये लोग कला, विज्ञान जैसी फील्ड में रुचि रखते हैं। ये लाइफ में इतना कुछ कर लेते हैं कि आर्थिक रूप से इन्हें कभी किसी के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ता है। इनके अंदर पैसा कमाने की काबिलियत कूट कूट के भरी होती है।

4. ये अपनी बात से आसानी से पलट जाते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार बोलते हैं। फिर इनकी बात सही हो या गलत उन्हें इस चीज से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

5. इनके जीवन में सुख और दुख एक दूसरे से जुड़े होते हैं। जैसे इनके हाथ कोई अच्छी चीज लग जाती है, लेकिन फिर उसे हाथ से फिसलते देर भी नहीं लगती है। इनके लिए ‘हाथ तो आया लेकिन मुंह न लगा’ वाली कहावत सटीक बैठती है।

6. इन लोगों को प्यार की भूख होती है। ये ऐसे लोगों से जल्दी आकर्षित होते हैं जो इनसे प्यार और स्नेह से बातचीत करता है।

7. ये लोग स्वभाव से संवेदनशील होते हैं। इन्हें किसी भी बात का जल्दी बुरा लग जाता है। फिर उस बात को लेकर ये काफी दिनों तक सोचते रहते हैं। इनकी इस आदत के चलते ये मानसिक रूप से अक्सर परेशान रहते हैं।

8. धर्म-कर्म में इनकी दिलचस्पी अच्छी होती है। ये भगवान पर विश्वास रखते हैं और अधिकतर काम उन्ही का आशीर्वाद लेकर करते हैं।

9. ये जो भी काम करते हैं उसे दिल से अंजाम देते हैं। इन्हें आप आसानी से बेवकूफ़ नहीं बना सकते हैं। ये बुद्धिमान भी होते हैं।

10. शिक्षा और लेखन में इनकी खास रुचि होती है। इस चीज को लेकर इनके पास बहुत जानकारी होती है। अपने हुनर के दम पर इन्हें कभी पैसों की कमी भी नहीं होती है।

Back to top button