दिलचस्प

सुपरमैन की तरह एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ पर कूद गई बकरी, देखें दिल दहला देने वाला Video

बकरियां बहुत ही फुर्तीली जानवर होती है। ये स्वभाव में चंचल भी होती है। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह दौड़ना और फुदकना पसंद होता है। आप सभी ने भी बकरियों को कई बार यहां से वहां कूदते फांदते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी बकरियों से मिलाने जा रहे हैं जो जब कूदती है तो उन्हें देख ऐसा लगता है मानो वे उड़ रही हो।

आप ने फिल्मों में सुपर हीरो को एक पहाड़ से दुसरे पहाड़ पर जंप लगाते हुए देखा होगा। अब उन्हें टक्कर देने के लिए पहाड़ी इलाकों की बकरियाँ भी मैदान में आ गई हैं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बकरियों का एक झुंड एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर जाने के लिए शानदार तरीके से जंप लगाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बकरियां बिना किसी खौफ के बड़ी आसानी से पहाड़ी पर जंप करती है। खास बात ये होती है कि इनके कूदने का स्टाइल बड़ा ही ग्रेसफूल और खूबसूरत होता है। इन्हें देख ऐसा लगता है मानों ये पहाड़ी से कूद नहीं रही बल्कि हवा में तैर रही हैं।

इस अद्भुत वीडियो को Vala Afshar नाम के ट्विटर यूजर ने साझा किया है। यह वीडियो फैंस को सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं – बकरियों का एक परिवार बड़े ही ग्रेसफूल तरीके से पहाड़ों का गैप पार करता है।’


इस वीडियो को अब तक एक लाख चालीस हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं तीन हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर लोगों के बड़े ही अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं।


बिना हिचक के किया पेरफेक्ट जंप।


दिल दहला देने वाला नजारा।


भगवान का शुक्र है हर बकरी सुरक्षित है।


किसी चीज को पूरा करने की मन में ठान लो तो वह हो जाती है।

वैसे आप लोगों को पहाड़ी बकरियों का यह वीडियो कैसा लगा?

Back to top button