समाचार

अचनाक से अस्पताल में भर्ती हुए गृह मंत्री अमित शाह, हाल ही में दी थी कोरोना को मात

गृह मंत्री अमित शाह को एक बार फिर से एम्स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात तबीयत खराब होने के बाद अमित शाह को अस्पताल लाया गया था। अमित शाह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। एम्स प्रशासन की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है। वहीं एम्स सूत्रों के अनुसार अमित शाह को सीएन टॉवर में रखा गया है और डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।

सेहत है स्थिर

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह की सेहत अभी स्थिर बनी हुई है। उन्हें केवल सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शनिवार देर रात उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं हो सकता है कि अमित शाह का कोरोना टेस्ट दोबारा किया जाए।

हाल ही में मिली थी अस्पताल से छुट्टी

अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। दरअसल अमित शाह को कोरोना वायरस हो गया था। जिसके बाद उन्हें 2 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अगस्त को अमित शाह सही हो गए थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया था। हालांकि चार दिन बाद अमित शाह को खांस और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके चलते 18 अगस्त को अमित शाह को एम्स में भर्ती कराया गया था। 12 दिनों तक यहां भर्ती रहने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया था। वहीं अब एक बार फिर से इनकी तबीयत खराब हो गई है और इन्हें भर्ती किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के तीसरी बार अस्पातल में भर्ती होने के बाद हर कोई इनके तुरंत सही होने की कामना कर रहा है।

Back to top button