बॉलीवुड

रिया ने सुशांत सिंह की बहन के खिलाफ किया केस दर्ज, लगाए यह गंभीर आरोप

रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहन पर आरोप लगाया है कि जो दवाई उन्होंने सुशांत को दी थी। वो सही नहीं थी। रिया की ओर से की गई शिकायत के अनुसार सुशांत की बहन प्रियंका ने सुशांत के पास डॉ तरुण कुमार का लिखा एक दवाई का पर्चा भेजा था। जिसमें जो दवाई लिखी गई थी उन दवाओं को नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट,1985 के तहत बिना किसी परामर्श के दिया गया था। रिया का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने डॉक्‍टर की फर्जी पर्ची बनवाई थी और अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी था।

सुशांत की दिया था ड्रग्स

रिया ने सुशांत की बहन के अलावा डॉ तरुण कुमार पर भी केस दर्ज किया है। डॉ तरुण कुमार पर आरोप लगाते हुए रिया ने लिखा है प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी गई। जो कानून का उल्लंघन है। प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं। ऐसे में वो मानसिक रोगों को डिप्रेशन की दवाओं कैसे दे सकते हैं। इतना ही नहीं रिया ने सुशांत की बहन पर ड्रग्स देने का आरोप भी लगाया है।

प्रियंका, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली के डॉ तरुण कुमार के अलावा अन्य लोगों के नाम भी रिया ने शिकायत में दर्ज किए हैं। ये शिकायत भारतीय दंड संहिता की नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट और टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस के तहत करवाई गई है।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत केस की मुख्य आरोपी हैं। इस केस में रिया के अलावा उनके परिवार वालों के खिलाफ भी सुशांत के पिता ने केस दर्ज करवाया है। वहीं अब रिया की ओर से सुशांत की बहन पर केस किया गया है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर काफी संगीन आरोप भी लगाया था और कहा था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने शराब के नशे में उनके साथ गलत तरह का बर्ताव किया था। जिसके कारण सुशांत और प्रियंका के बीच में लड़ाई भी हुई थी। इतना ही नहीं सुशांत और प्रियंका ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था।

Back to top button