बॉलीवुड

जब चारों बहनों को सुशांत पर आया था बहुत लाड़, बोली थी ‘हमे तुम पर गर्व है’ देखें video

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को दो महीने से ऊपर हो गया है। फैंस अभी भी सुशांत को बहुत मिस कर रहे हैं। एक बात हर फैंस को अभी तक खटक रही है कि सुशांत को इंसाफ कब मिलेगा। पुलिस सुशांत मामले में जांच कर तो रही है, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। यही वजह है कि इस केस में सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। सुशांत का परिवार भी इस बात की पूरी कोशिश कर रहा है कि एक्टर को जल्द से जल्द न्याय मिले। इस कड़ी में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रह अपना पक्ष रखती रहती है।

बहनों के साथ मस्ती करते दिखे सुशांत

हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो साझा किया है। इस विडियो में सुशांत अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती मज़ाक करते दिखाई दे रहे हैं। यह विडियो सुशांत की ‘एम एस धोनी: द अनटाल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story)’ फिल्म की सफलता के बाद का है। पांचों भाई बहन विडियो में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। विडियो में बहने सुशांत से कहती भी है कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। बहनों के बीच लेटे हुए सुशांत को इस तरह खुश और हंसते खेलते देख फैंस बड़े भावुक हो रहे हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि काश सुशांत आज भी हमारे बीच ज़िंदा होते।

इस विडियो को साझा करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति कैप्शन में लिखती है – हमारे पास खुशी थी, हमारे पास मस्ती थी। सूरज की रोशनी में हमारे पास सारे मौसम थे। लेकिन फिर ये हंसी और गीत इस तरह चले गए जैसे मौसम चला जाता है। काश हम सभी फिर से एक साथ हो जाएं। तुम हमारे दिल में हमेशा रहोगे सुशांत। वापस आ जाओ।


बता दें कि सुशांत चार बहनों में एक अकेले भाई थे। वे परिवार में सबसे छोटे भी थे। इसलिए उनकी परवरिश बड़े लाड़ प्यार से हुई थी। वे अपनी बहनों के काफी करीब थे। सोशल मीडिया पर उनका यह विडियो फैंस द्वारा बड़ा पसंद किया जा रहा है। इस विडियो को अभी तक 5 लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सफल रही सुशांत की ग्लोबल प्रेयर


कुछ दिन पहले ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने #GlobalPrayers4SSR कैम्पेन स्टार्ट की थी। उन्होने लोगों से विनती की थी कि वे सुशांत की आत्मा की शांति और उन्हें न्याय दिलाने के लिए 15 अगस्त पर अपनी हाथ जोड़ एक फोटो पोस्ट करें। फिर 24 घंटों में 10 लाख से अधिक लोगों ने कैम्पेन में भाग लिया और यह सफल रही।

Back to top button