राशिफल

Rashifal 18 August: आज इन 3 राशियों को होगी परेशानी, बड़े नुकसान का संकेत दे रहा है यह दिन

हम आपको मंगलवार 18 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना रहे हैं तो उसे सकारात्मक रूप दे सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। परिवार का कोई बुज़ुर्ग सबके लिए प्रेरणा बन सकता है। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए समय शुभ है। किसी घर की तलाश खत्म हो सकती है। लव लाइफ में मन की बात जुबान पर लाने का उचित अवसर है। मानसिक रुप से बेचैन रहेगें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले अपने परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। विरोधी पक्ष आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जो कार्य कल करना है उसको तत्काल शुरुआत कर दे। कल पर न छोड़ें। कोई अनजानी आशंका आपको परेशान कर सकती है। आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी को अपना वाहन देकर मदद कर सकते हैं। इच्छित स्थान को प्राप्त करने के लिए और मेहनत की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किस्मत के सितारे आज आपके पक्ष में है। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी पर अपने दावे के लिए कानूनी सहारा ले सकते हैं। किसी मामले को लेकर जीवनसाथी को समझाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मन में कष्ट और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद साबित होगा। बेरोजगारी दूर होगी। किसी मामले को लेकर सीनियर्स के साथ अनबन हो सकती है। भावनात्मक या अन्य बाहरी कारक आज आपके अच्छे अर्थों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके द्वारा किये हुए कामों का पूरा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी निर्णय को लेकर नाखुश हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे। आंखो में पीडा़ हो जाने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। समाज में किसी की मदद करने से मान-सम्मान बढ़ेगा। नई रिलेशनशिप में अपने साथी के साथ ज़्यादा स्पष्ट ना बनें। आपकी टीम में सबसे उबाऊ व्यक्ति अचानक बुद्धिमान हो जाएगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप मीठा बोलकर अपने सारे काम पूरे करवा सकते हैं। हनुमान चालिसा का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा, नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। रोजगार मिल सकता है। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें। पुरानी बीमारी होने की संभावना है। कानूनी मामले सुधरेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके कामों को सेहत बाधित कर सकती है। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। किसी प्रॉप्रर्टी के पेपर संभाल कर रखें। पढ़ाई को लेकर ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। जीवनसाथी का सहयोग और प्यार मिलेगा जिससे आपके साहस और क्षमता में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज एकाग्रता की कमी होगी। विवेक से कार्य करें। परिवार का माहौल शांत रखने के लिए धैर्य बनाएं रखें। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। दुर्घटना के संकेत दिखाई दे रहे हैं थोड़ी सवधानी बरतें। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे। पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा हैं। भूमि लाभ का योग बन रहा है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं।

आपने Rashifal 18 August 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 August 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 August 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन लोगों पर शनि देव रहते हैं सदा मेहरबान, साढ़ेसाती के प्रभाव में भी देते हैं शुभ फल

Back to top button