Bollywood

4 साल बड़ी नम्रता शिरोडकर को जब महेश बाबू दे बैठे थे दिल, मगर शादी के 3 साल बाद…

महेश बाबू दक्षिण भारत के लोकप्रिय सुपरस्टार हैं। उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर हैं। इन दोनों की लव स्टोरी कमाल की रही है। इस 9 अगस्त को महेश बाबू अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक बाल अभिनेता के तौर पर महेश बाबू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लीड एक्टर के तौर पर उन्होंने पहली बार 1999 में आई फिल्म ‘राजा कुमारुडु’ में काम किया था।

नम्रता शिरोडकर को देखने के साथ ही महेश बाबू उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। महेश बाबू की लव स्टोरी को आप किसी परियों की कहानी से कम नहीं कह सकते। आखिर कैसे महेश बाबू की नम्रता शिरोडकर से मुलाकात हुई और कैसे इन दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया, इसके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।

नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। महेश बाबू के साथ ही उन्होंने अपनी पहली तेलुगू फिल्म साइन की थी। इस फिल्म का नाम था वामसी। फिल्म के मुहूर्त का मौका था। यहीं इन दोनों की मुलाकात हो गई। पहली ही मुलाकात में दोनों का एक-दूसरे पर दिल आ गया। नम्रता शिरोडकर की यह तीसरी फ़िल्म थी, जो वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी।

नम्रता शिरोडकर 1993 में मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं। फिर ‘जब प्यार किसी से होता है’ फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ काम किया था। बता दें, नम्रता अपने पति महेश बाबू से उम्र में 4 साल बड़ी हैं। भले ही नम्रता महेश से 4 साल बड़ी हैं, मगर इसके बावजूद इन दोनों के प्यार के बीच इनकी उम्र कभी भी बाधा नहीं बनी।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर को प्यार तो पहली ही मुलाकात में वामसी के सेट पर हो गया था, मगर उन्होंने कभी भी मीडिया के सामने अपने प्यार का खुलासा नहीं किया। कई वर्ष बीत गए। दोनों छुप-छुप कर ही मिलते रहे। प्यार इनका परवान चढ़ता जा रहा था।

वैसे, बीच-बीच में इनके अफेयर की खबरें मीडिया में आनी शुरू हो गई थीं। लगभग 5 वर्षों तक इनका रिश्ता इसी तरीके से चलता रहा। महेश बाबू ने नम्रता संग रिश्ते में होने की बात सबसे पहले अपनी बहन को बताई थी।

इसके बाद दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। मीडिया में भी इसकी खबर पहुंच गई। पूरी दुनिया को पता चल गया कि महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी रचाने जा रहे हैं।

फिर आया इनकी शादी का दिन। 10 फरवरी, 2005 को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में इन दोनों ने अपनी शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी तब बड़ी वायरल हुई थीं।

यह वह वक्त था जब नम्रता शिरोडकर अपने करियर के सबसे ऊंचे पड़ाव पर पहुंची हुई थीं। फिर भी जब महेश बाबू के साथ नम्रता की शादी हो गई तो इसके बाद उन्होंने अपने इतने कामयाब करियर को छोड़ दिया। महेश बाबू की खुशी उनके लिए उनके करियर से बढ़कर नहीं थी। महेश बाबू भी यही चाहते थे कि शादी के बाद नम्रता शिरोडकर अपना पूरा समय परिवार एवं बच्चों को दें।

शादी को जब एक साल बीत गया तो महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर को एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने गौतम रखा। उनकी जिंदगी का भला इससे और प्यारा लम्हा कौन-सा हो सकता था?

शादी को जब तीन साल बीत गए तो अचानक इनके रिश्ते में एक भूचाल आया। मीडिया में दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं. आखिर ऐसा क्यों हुआ, आज तक इसके बारे में खुलासा नहीं हो सका। हालांकि, उस दौरान नम्रता शिरोडकर बेटे गौतम को लेकर अपने परिवार के पास मुंबई चली गई थीं।

नम्रता और महेश बाबू के बीच प्यार इतना अधिक था कि दोनों इस दूरी को बर्दाश्त नहीं कर सके। ऐसे में एक बार फिर से दोनों एक-दूसरे के साथ हो गए और अपनी जिंदगी को इन्होंने आगे बढ़ाया। इसके बाद जब बेटी सितारा इस दुनिया में वर्ष 2012 में आई तो महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के बीच का प्यार और मजबूत हो गया। आज इनका खुशहाल परिवार है और दोनों खुशी-खुशी अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिता रहे हैं।

पढ़ें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे ये 5 अनसुनी बातें

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d