Bollywood

मुंबई पहुंचकर बिहार पुलिस कर रही है सुशांत केस की जांच, पटना SP ने केस को लेकर दिया बड़ा बयान

कल सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री व सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और रिया पर काफी सारे संगीन आरोप लगाए थे। इस एफआईआर को लेकर अब पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी का बयान आया है। जिसमें इन्होंने बताया है कि कैसे इस केस की जांच की जा रही है।

किया गया टीम का गठन

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में एक टीम गठित की गई है और आईजी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आने वाले समय में अगर जरूरत पड़ी तो महिला पुलिस पदाधिकारी को मुंबई भी भेजा जा सकता है। दरअसल बिहार पुलिस मुंबई पहुंच गई है और इस मामले की जांच कर रही है। बिहार पुलिस आज उस बैंक में जा सकती है, जहां पर सुशांत सिंह का अकाउंट था।

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह की और से दर्ज करवाई गई एफआईआर में इन्होंने रिया पर आरोप लगाया है कि सुशांत से मिलने के बाद रिया ने उनके अकाउंट को खाली कर दिया था। सुशांत के अकाउंट में करीबी 17 करोड़ रुपए थे। जिसमें से एक साल के अंदर 15 करोड़ रुपए निकाले गए हैं। सुशांत के अकाउंट से ये पैसे किस खाते में भेजे गए हैं, इसकी जांच बिहार पुलिस ने शुरू कर दी है। आज सुशांत के खाते की पड़ताल करने के लिए पुलिस बैंक जा सकती है। इसके अलावा आज बिहार पुलिस सुशांत सिंह की मुंबई में रहने वाली बहन का भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी।

बहन ने भी उठाई इंसाफ के लिए आवाज

 

View this post on Instagram

 

If truth doesn’t matter, nothing ever will! #justiceforsushantsinghrajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on


सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद इनकी बहन ने भी इंसाफ की मांगी की है और एक पोस्ट लिखते हुए कहा है कि  ‘अगर सच्चाई मायने नहीं रखती तो कभी कुछ नहीं होगा!’ #justiceforsushantsinghrajput।

परिवार वालों से किया दूर

सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों पर सुशांत को धोखा देने का आरोप लगाया है। केके सिंह के अनुसार उनके बेटे को रिया और उनके परिवार वालों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। केके सिंह ने पुलिस को कल बताया कि सुशांत को उसके परिवार वालों से रिया बात नहीं करने देती थी और सुशांत को धमकी देती थी। सुशांत के पिता ने रिया के अलावा पांच लोगों पर भी केस दर्ज किया है।

इन धाराओं पर हुए हैं केस दर्ज

बिहार पुलिस ने रिया पर आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं आने वाले समय में बिहार पुलिस रिया और उसके परिवार वालों से भी पूछताछ कर सकती है। आपको बता दें कि रिया ने 16 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की सीबीआइ जांच की मांग की थी। वहीं अब केस दर्ज होने के बाद रिया ने अपने वकील से मुलाकात की है और पुलिस से बचने के रास्ते खोज रही हैं।

गौरतलब है कि सुशांत ने अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। इस घर में रिया भी उनके साथ रहती थी। वहीं सुशांत की खुदकुशी से कुछ दिन पहले ही रिया ने ये घर छोड़ दिया था और घर में रखे पैसे, गहने और इत्यादि समान भी अपने साथ ले गई थी।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto