Trending

Rashifal 25 July: आज इन 4 राशियों के ग्रह दे रहे हैं शुभ संकेत, प्रसन्नता में वृद्धि होगी, पढ़ें

हम आपको शनिवार 25 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप पैसे का लालच न करें और सट्टेबाजी से दूर रहें। आपकी सही बात का भी विरोध हो सकता है। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं, आप सावधान रहें। महत्वपूर्ण कारणों से घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। संतान से सुख मिलेगा। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले बुद्धि का सही उपयोग करते हुए आप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। पुराने रोग के प्रति लापरवाही न करें। यदि आप धैर्य और शांति से काम लेंगे तो आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। जीवनसाथी से मनमुटाव आपको उदास कर सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने पार्टनर को नजरअंदाज करना तनाव का कारण बन सकता है। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा। नौकरी में सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। अपने जीवनसाथी से बात करते वक्त किसी भी विवादित मुद्दे को उठाने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। लवमेट आज अपने मन की बात अपने साथी से कह सकते हैं। प्यार में आपकी जीत होगी। आपकी वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों की ईमानदारी और बेहतरीन तरीके से काम पूरा करने की क्षमता उन्हें शोहरत दिलाएगी। दुविधा की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। आज नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। किसी को योजना बनाने के काम में आपका मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। संसाधन पर्याप्त रहेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यावसायिक फैसलों को लेने के लिहाज से यह दिन बेहतर है। व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। आपकी योजना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको खुशियों की सौगात वरदान के तौर पर हासिल होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनंद की अनुभूति कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। शारीरिक कष्ट तथा धनहानि की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे। अपने आत्मबल को बनाये रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज रुके हुए काम दोस्त की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने निजी नियम और सिद्धांतों को मुद्दा बनाकर किसी बात पर न अड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में मातहतों से सहयोग नहीं मिलेगा। बहस में जितना उलझेंगे, उतने ही गहरे आप फंस सकते हैं। आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी. आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच सकते हैं। आज आपके हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। सफलता का एक नया मार्ग बनेगा। कई योजनाएं आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। जॉब में प्रोन्नति होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर देंगे, जिनके लाभ आने वाले समय में होंगे। भूले-बिसरे साथी-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

आपने Rashifal 25 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उल्लू का दिखना शुभ होता है या अशुभ, जाने इससे जुड़ी रोचक जानकारी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d