Bollywood

असल जिंदगी में भूतों का सामना कर चुके हैं ये सितारे, विकी कौशल के साथ घटी थी ये डरावनी घटना

बड़े पर्दे पर तो बॉलीवुड के कई सितारे हॉरर फिल्मों में काम कर चुके हैं और दर्शकों को डरा भी चुके हैं, लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने असल जिंदगी में भी भूतों को देखने का दावा किया है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों और उनके अनुभवों के बारे में बता रहे हैं।

इमरान हाशमी

वैसे तो ये बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी कई हॉरर फिल्मों में काम कर चुके हैं, मगर फिर भी असल जिंदगी में एक बार वे भूतिया अनुभव से बहुत डर गए थे। हुआ दरअसल यह था कि वे अपने दोस्तों संग छुट्टियां मनाने के लिए माथेरान गए हुए थे। जिस होटल में वे रुके थे, कुछ अजीबोगरीब आवाजें उन्हें सुनाई दे रही थीं। इमरान हाशमी को लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है, मगर जब बाहर जाकर देखने पर उन्हें कोई भी नजर नहीं आया तो वे बहुत डर गए। अगली सुबह उन्होंने सबसे पहला काम किया कि उन्होंने अपना होटल बदल डाला।

गोविंदा

अपनी कॉमेडी से बड़े पर्दे पर दर्शकों को खूब हंसाने वाले लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा भी एक बार भूतों का अनुभव कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि एक बार एक फिल्म की शूटिंग पहाड़ी इलाके में हो रही थी। यहां जिस होटल में वे रुके हुए थे, अचानक रात में कुछ आवाज सुनकर उनकी आंखें खुल गई थीं। उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ जैसे कोई बूढ़ी महिला उनके ऊपर बैठी हुई है। ऐसे में गोविंदा तुरंत अपने कमरे से बाहर की ओर भागे थे। गोविंदा ने यह भी बताया था कि उनका पूरा कमरा ही बिखर गया था।

बिपाशा बसु

वैसे तो बिपाशा बसु बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें हॉरर फिल्मों की रानी कहा जाता है, लेकिन असल जिंदगी में उनके साथ भी कुछ असाधारण गतिविधियां हो चुकी हैं। बिपाशा ने बताया कि जब मुकेश मिल में वे फिल्म गुनाह की शूटिंग कर रही थीं तो उन्हें अपने रूम में अपने डायलॉग्स याद नहीं हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपने रूम को बदल दिया। इसके बाद उन्हें ये डायलॉग्स याद हो गए। कुछ ही समय बीता था कि यहां काम करने वाली एक महिला के व्यवहार में अजीबोगरीब बदलाव आ गया। डॉक्टर की भी मदद लेनी पड़ी थी। बिपाशा के मुताबिक वे इससे बहुत डर गई थीं और उन्होंने वहां शूटिंग करने से मना कर दिया था।

रणवीर सिंह

भूत-प्रेत में वैसे तो रणवीर सिंह के मुताबिक उनका विश्वास नहीं है, लेकिन जब वे फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग कर रहे थे तो उनके मुताबिक उन्हें खुद के पेशवा बाजीराव होने का तब एहसास हुआ था। रणवीर सिंह ने बताया कि वहां काले रंग की एक दीवार थी, जिस पर कि सफेद धूल जमी हुई थी। पेशवा बाजीराव जैसी एक आकृति वहां बन गई थी। शूटिंग के दौरान कई बार उनके साथ ऐसा हुआ था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब आत्मा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनके अनुसार उनके पीछे दीवार पर टंगा हुआ फोटो फ्रेम हिलते-हिलते अचानक गिर गया था। नवाजुद्दीन का कहना है कि उस वक्त न तो वहां हवा चल रही थी या न ही कोई और ऐसी चीज थी, जिसके कारण फ्रेम गिर सकता था।

विकी कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल को हॉरर फिल्में देखने में बड़ा डर लगता है। फिर भी उन्होंने एक हॉरर फिल्म भूत: द हांटेड शिप में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से विकी कौशल बहुत डर गए थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग करते वक्त अचानक एक सीढ़ी उनके ऊपर गिरने वाली थी, लेकिन उनसे 3 इंच की दूरी पर अचानक यह सीढ़ी रुक गई थी और वे बच गए थे। विकी कौशल के अनुसार उन्हें तब इस बात का एहसास हुआ था कि कोई वहां पर मौजूद है और विकी कौशल के वहां रहने से उसे दिक्कत हो रही है।

वरुण धवन

भूतिया अनुभव असल जिंदगी में एक बार बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि फिल्म एबीसीडी 2 की शूटिंग जब लास वेगास में चल रही थी, तब वे एक होटल में रुके हुए थे। जो सूट उन्हें मिला था, बताया जाता है कि दुनिया से विदा हो चुके लोकप्रिय गायक फ्रैंक सिनात्रा को यह बहुत पसंद था। उनकी आत्मा भी वहीं रहती है। वरुण धवन ने इस बारे में बताया कि यह सूट वाकई भूतहा था, क्योंकि कई बार उन्होंने रात में यहां न केवल किसी को गाते हुए सुना था, बल्कि कमरे के दरवाजे भी अपने आप खुल गए थे।

सोहा अली खान

गुजरात की एक हवेली में फिल्म गैंग्स ऑफ घोस्ट्स की शूटिंग के दौरान एक दिन माही गिल के साथ सोहा अली खान वक्त गुजार रही थीं। उन्हें फर्नीचर के खिसकने की आवाज अपने कमरे से सुनाई दी। उन्होंने सोचा कि शायद क्रू में से ही कोई फर्नीचर को हटा रहा होगा, लेकिन जब बाद में उन्हें यह पता चला कि वहां तो कोई था ही नहीं तो वहां शूटिंग रोक दी गई थी, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न घट जाए।

पढ़ें कोरोना वायरस के बीच 200 बैकग्राउंड डांसर के लिए मसीहा बने वरुण धवन, किया ये बड़ा काम

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/