समाचार

अमर की पत्नी को दादागिरी दिखाते हुए बोला था विकास- मैं कभी भी बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता

विकास दुबे के एनकाउंटर को कई दिन हो गए हैं। लेकिन अभी भी विकास दुबे खबरों में छाया हुआ है। विकास दुबे से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें विकास दुबे अपनी दादागिरी दिखते हुए नजर आ रहा है। विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की शादी से जुड़ी एक वीडियो और फोटो भी वायरल हो रही है।

दरअसल अमर दुबे की शादी में विकास दुबे अपने साथियों के साथ पहुंचा था। इस दौरान विकास ने अमर दुबे और खुशी को शादी की बधाई दी और इनके साथ एक फोटों खींचवाई। हालांकि फोटो खिंचाने के आग्रह पर विकास ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि वो बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता। जिसके बाद विकास ने खड़े होकर इनके साथ फोटो खींचवाई।

मारा गया अमर दुबे

अमर दुबे और विकास दुबे

अमर दुबे की शादी में विकास जमकर नाचा था। अमर को विकास का बेहद ही करीबी माना जाता था। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कांड में अमर ने भी विकास का साथ दिया था। अमर की शादी इस कांड से कुछ दिन पहले ही हुई थी।

वहीं पुलिसकर्मियों को मारने के बाद से अमर और विकास दोनों ही फरार थे। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों सहित कुल 18 बदमाशों पर इनाम रखा था और इनकी खोज यूपी सहित अन्य राज्यों में की गई थी।

अमर दुबे पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था और  शादी के 9 दिन बाद ही ये पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। वहीं विकास दुबे को भी पुलिस ने कानपुर में हुए एक एनकाउंटर के दौरान मार दिया था।  वहीं अब अमर की शादी की वीडियो खूब वायरल हो रही है।

विकास से साथी शशिकांत की पत्नी मनु का तीसरा ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शशिकांत की पत्नी किसी बउआ से बात कर रही है। बउआ से बात करते हुए ये कहा रही हैं कि वो भइया (शायद शशिकांत) फोन कर रहे थे। अपना फोन ले गए हैं या नहीं ये नहीं पता। वो प्रभात की छत पर हैं। तुम कहां हो। जिसपर बउआ ने कहा कि वो भी अंटिया पर बैठा है।  शशिकांत की पत्नी आगे कहती है कि वो गोपाल की छत पर हैं।

ऑडियो क्लिप की हो रही है पड़ताल

इस ऑडियो क्लिप की मदद से अब पुलिस ये पता करने में जुटी हुई है कि ये बउआ एनकाउंटर में मारा गया आरोपी प्रवीण दुबे है कि कोई और। कानपुर कांड में विकास दुबे के साथ कई बदमाश शामिल थे और पुलिस हर बदमाश को पकड़ने में लगी हुई है। कोई भी अपराधी बच ना पाए। इसलिए पुलिस पकड़े गए बदमाशों और उनके रिश्तेदारों के फोन की जांच कर रही है। ताकि पुलिस को पता चल सके की आखिर कौन-कौन लोग इस हत्याकांड में शामिल थे।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से भाग गए थे। विकास दुबे इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी था जिसे पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया था। वहीं कानपुर ले जाते समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी जिसके कारण पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया था।

Back to top button