Relationships

ब्रेकअप के बाद पार्टनर से करना चाहते हैं पैचअप? तो यह तरीके जल्दी से अपनाइये

ब्रेकअप के बाद पैचअप करना मुश्किल भरा हो सकता है ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है

प्यार इस दुनिया का एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो हर कोई महसूस करना चाहता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं तो ऐसा लगता है कि दुनिया में सबकुछ बहुत खूबसूरत है। हालांकि हर रिश्ता जिस खूबसूरती के साथ शुरु हुआ हो वो आगे भी वैसा बना रहे जरुरी नहीं है। कभी –कभी रिश्तों में ऐसी उलझनें आने लगती है कि रिश्ते टूट जाते है।

ऐसे में ब्रेकअप के बाद वही दुनिया खराब लगने लगती है। कुछ लोगों को तो ऐसा लगता है कि वो अपने पार्टनर के बिना नहीं रह सकते ऐसे में ब्रेकअप के बाद वो फिर से पैचअप करने की कोशिश करते हैं। कई बार लोग फिर से पैचअप कर भी लेते हैं हालांकि ऐसा करना आसान नही होता। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अगर आप पैचअप के बारे में सोच रहे हैं तो कैसे आप अपने पार्टनर को मना सकते हैं साथ ही किन-किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

कारणों पर दे ध्यान

ब्रेकअप के बाद जब एक दूसरे की याद सताने लगती है तो कपल्स जल्दी से पैचअप करना चाहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो पहले कुछ बातों पर ध्यान जरुर दें। पैचअप करने से पहले ध्यान से सोचे कि किस कारण से आपका रिश्ता टूटा था?  भावनाओं में बहकर ऐसा फैसला करना आपके लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है। ऐसे में अपने दिल-दिमाग को पहले शांत करें और ये सोचें कि क्या आप दोबारा उस रिश्ते में खुश रह पाएंगे जितना पहले थे? या आपको सच में प्यार ही था या बस अट्रैक्शन की वजह से आप साथ थे? जब आप इन बातों को ध्यान से सोचेंगे तो आप फैसला कर पाएंगे कि आपको पैचअप करना है या नहीं।

थोड़ी दूरी है जरुरी

अगर आप दोबारा पैचअप करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए पहले सामने वाले को थोड़ा वक्त दें। अगर आपका कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ तो तुरंत जल्दबाजी करना अच्छा नहीं रहेगा। हो सकता है कि आप पैचअप के लिए तैयार हों, लेकिन सामने वाले के मन में अभी भी इस रिश्ते को लेकर कड़वाहट हो। ऐसे में खुद को और अपने पार्टनर दोनों को थोड़ा वक्त दे। इसके बाद आप दोनों को ये फैसला करना में आसानी होगी।

म्यूचअल फ्रेंड आएंगे काम

जब लोग ब्रेकअप करते हैं तो गुस्से में  एक दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से पैचअप करना चाहते हैं तो किसी म्यूचअल फ्रैंड की मदद ले सकते हैं। एक ऐसा इंसान जो आप दोनों का दोस्त हो। वो आपको और आपके पार्टनर को आपके रिश्ते के बारे में समझाएगा।  ऐसे में आपका काम बन सकता है। हालांकि ऐसे इंसान से ही अपनी ये बात कहें जो इस मुद्दे की गंभीरता को समझता हो वरना आपकी बात बनाने की बजाय बिगड़ भी सकती है।

गुस्से को रखे शांत

कई बार लोग ब्रेकअप से इतना दुखी हो जाते हैं कि आपने पार्टनर के बारे में खराब बातें बोलने लगते हैं या सोशल मीडिया पर खराब बातें लिखने लगते हैं। सबसे पहले तो ऐसा बिल्कुल मत करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो सामने वाला अगर आपसे दोबारा पैचअप के बारे में सोच भी रहा होगा तो आपसे दूर हो जाएगा। साथ ही अगर आप दोबारा रिश्ते में आना चाहेंगे तो आप दोनो के लिए ही ये अजीब स्थिति हो जाएगी।

प्यार से करें बात

जब आप पूरी तरह से फैसला कर लें कि आपको फिर से पैचअप करना है तो उन्हें प्यार से दिल की बात बताएं। मैसेज के जरिए कैसे भी उनसे अपने मन की इच्छा जाहिर करें। उन्हें थोड़ा वक्त दें और प्यार का एहसास कराते रहें। धीरे-धीरे सब ठीक रहा तो आपको पैचअप करने में कोई परेशानी नहीं होगी और आप फिर से हैप्पी कपल बन जाएंगे।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d