समाचार

शॉकिंगः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का हुआ निधन, घर में इस तरह से किया सुसाइड

बॉलीवुड अपने बहुत ही बुरे दौर में चल रहा है जहां एक के बाद एक बड़े सेलिब्रिटीज के अचानक निधन की खबर सामने आ रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। 34 वर्षीय अभिनेता के आत्महत्या की खबर ने बॉलीवुड और टीवी जगत के साथ-साथ फैंस को भी सदमा दे दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि वो डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

घर के नौकर ने दी ये खबर

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने फ्लैट में रह रहे थे। उनके नौकर ने उनके आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इस सुसाइड की जांच कर रही है। अभी बहुत साफ तरह से इस घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन में थे और इसी तनाव के कारण उन्होंने घर में फांसी लगा ली। हालांकि अभी इस बात की भी साफ तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। इस शो से उन्हें अपार सफलता मिली थी। इसके बाद सुशांत सिंह अपने करियर को नई दिशा देने के लिए फिल्मों की ओर मुड़ गए थे। सुशांत ने फिल्म ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को सफलता भी मिली थी वहीं सुशांत को भी काफी पसंद किया गया था।

फिल्मों में सफल थे सुशांत

हालांकि सुशांत को असली पहचान मिली फिल्म ‘एमएस धोनी’ में जहां उन्होंने भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। सुशांत ने भी धोनी के हावभाव को सही तरीके से पर्दे पर उतारा था। इसके अलावा फिल्म ‘पीके’ में सरफराज के रोल के लिए भी सुशांत सिंह को काफी पसंद किया गया था।

टीवी और फिल्मों के अलावा सुशांत अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे थे। दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी काफी पसंद आती थी। हालांकि जब सुशांत फिल्मों में आए तो अंकिता के साथ उनके रिश्ते टूट गए। इसके बाद ये खबर भी सामने आई थी कि सुशांत बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। वहीं अंकिता के साथ सुशांत ने एक बार फिर दोस्ती कर ली थी।

कई एक्ट्रेसेज से जुड़ा था नाम

बता दें कि अंकिता और कृति के अलावा बबली गर्ल सारा के साथ भी सुशांत का नाम जुड़ा था। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ के दौरान सारा और सुशांत एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन चला नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत इन दिनों के साथ अफेयर में नहीं थे और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे।

2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत का किरदार काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही वो दूसरे प्रोजेक्ट की तैयारी में लगे हुए थे। सुशांत ने करियर को लेकर या रिश्तों को लेकर किस चीज से तनाव में थे ये बात साफ नहीं हुई है। इस बारे में अभी कुछ भी साफ नहीं हो रहा है कि उनके सुसाइड करने की वजह क्या है? दुख की बात तो ये है कि  जिस तरह से इस साल इतने सारे कलाकार दुनिया छोड़ गए उसमें अब सुशांत का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड जगत के साथ साथ फैंस अभी भी इस खबर से सदमे में है।

आखिरी पोस्ट

Back to top button