राशिफल

Rashifal 3 May: आज 4 राशियों पर मेहरबान हैं सूर्यदेव, चिंता और तनाव से मिलेगी मुक्ति, लाभ संभव

हम आपको रविवार 3 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों कि आपके निर्णयों में गलती हो। आपके भाग्य के दरवाजे खुल गए हैं आपको अपने प्रयासों का बहुत अच्छा परिणाम मिलने जा रहा है। शादीशुदा है तो आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिन अनुकूल नहीं है। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। और नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। इसमें आप अपनी साथी की मदद की भी ले सकते हैं। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके पक्ष में ही रहेंगे। अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान हो सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज छोटी-मोटी कोई समस्या आ सकती है। स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। रिश्तों में थोडा संयम बनाए रखें। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिल सकती है। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। कुल मिलाकर अच्छा समय है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी। शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं। वर्तमान नौकरी में सुधार नहीं कर सकते हैं, तो आप इसे छोड़ देंगे और बेहतर नौकरी पाएंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। ऐसे स्वार्थी और धोखेबाज लोगों से सावधान रहिए जो आपके दोस्त होने का दिखावा करते हैं। अपने निजी जीवन और अपने प्रियजनों को भी अनदेखा कर दें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। नई नई योजनाएं बनेंगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। कार्यकारी अनुबंधों में नवीनता होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी से बहसबाज़ी करने से बचें। शादीशुदा लोग अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी को गलतफ़हमी ना पालें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप दूसरे व्यक्तियों के मामलों में हस्तक्षेप न करें अन्यथा आप लोगों को अपमान सहना पड़ सकता है। घरेलू कलह से बचकर रहना चाहिए। रचनात्मक कार्य व संगीत इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। आपके वित्त के संदर्भ में एक अनुकूल दिन है। शाम को आप बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। भाईयों और मित्रों का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें, तभी कोई मसला हल होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। अनपेक्षित धन की प्राप्ति होगी, लेकिन आपको अपने पैसों का, खर्च और आमदनी का हिसाब-किताब ठीक करना होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में अचानक पैसे आने का योग बन रहा है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपको अच्छा महसूस होगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। विवाद से क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें। स्वस्थ आहार और व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबार में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें। यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो अपना दृष्टिकोण बदलने का प्रयास करें, परेशानी अवसर में बदल जाएगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अगर बिजनेस में हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी बातों को तरजीह मिलेगी।

आपने Rashifal 3 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जब बुरी तरह घायल हो गए थे शनिदेव तब हनुमानजी ने बचाई थी जान और चढ़ने लगा शनि पर तेल

Back to top button